भाजपा नगर उपाध्यक्ष एवं वर्तमान सभासद के पति, पूर्व सभासद दिनेश कश्यप का बड़ा आरोप
मेरे नाम से फर्जी हस्ताक्षर कर फॉर्म-7 भरा जा रहा है
दिनेश कश्यप बोले – मैं कहीं भी शिकायत करने को तैयार हूँ
समाजवादी पार्टी के सूरज सिंह ने वीडियो के ज़रिए मामला जनता के सामने रखा
गोंडा सदर विधानसभा क्षेत्र में फर्जीवाड़े का गंभीर आरोप लगा है
गोंडा सदर विधानसभा क्षेत्र से एक गंभीर आरोप सामने आया है।
भाजपा नगर उपाध्यक्ष एवं वर्तमान सभासद के पति, पूर्व सभासद दिनेश कश्यप ने आरोप लगाया है कि उनके नाम से फर्जी हस्ताक्षर कर फॉर्म-7 भरा जा रहा है और उसे जमा भी किया जा रहा है, जो पूरी तरह गलत है।
दिनेश कश्यप का कहना है कि इस मामले में वे कहीं भी शिकायत करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।
यह मामला विधानसभा गोंडा सदर (296) के बूथ संख्या 112, 113, 114, 115 और 116 से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है।
उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि इस तरह की अनियमितताएं लगभग हर बूथ पर देखने को मिल रही हैं।
इस पूरे मामले को समाजवादी पार्टी के सूरज सिंह ने वीडियो के माध्यम से गोंडा की जनता के सामने रखा है, जिससे राजनीतिक हलकों में हड़कंप मच गया है।
देखिए लाडिल की यह विशेष रिपोर्ट

20260206010756870258218.mp4