फास्ट न्यूज इंडिया पीलीभीत
म्यूजिक सिस्टम की आवाज में दबा दी मासूम की चीखें, पीलीभीत के दियोरिया कला क्षेत्र में फैली सनसनी
पीलीभीत । उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले से एक ऐसी रूह कंपा देने वाली वारदात सामने आई है, जिसने रिश्तों की मर्यादा को तार-तार कर दिया है। थाना दियोरिया कला क्षेत्र के कटैया गांव में एक युवक ने अपनी ही ढाई साल की मासूम भतीजी को हवस का शिकार बनाया। वारदात के बाद लोक-लाज और पुलिस के डर से आरोपी ने गांव के बाहर पेड़ से लटक कर आत्महत्या कर ली।
जानकारी के अनुसार, गुरुवार शाम करीब साढ़े आठ बजे गांव निवासी राजेंद्र उर्फ नन्नू (25 वर्ष) की नीयत अपने ही घर के आंगन में खेल रही ढाई साल की मासूम भतीजी को देख कर बिगड़ गई। आरोपी ने बड़े प्यार से बच्ची को आवाज देकर अपने पास बुलाया और उसे बहला-फुसलाकर घर की छत पर बने टिनशेड के नीचे ले गया।
मासूम की चीखें बाहर न जाएं और किसी को शक न हो, इसके लिए दरिंदे ने कमरे में तेज आवाज में म्यूजिक सिस्टम चला दिया। संगीत के शोर के बीच वह मासूम के साथ हैवानियत करता रहा। काफी देर बाद जब परिजनों को तेज संगीत के बीच बच्ची की सिसकियां सुनाई दीं, तो वे आनन-फानन में छत पर पहुंचे। परिजनों को देख आरोपी राजेंद्र मौके से फरार हो गया।
मासूम की हालत गंभीर, अस्पताल में भर्ती
अत्यधिक रक्तस्राव और हैवानियत के कारण बच्ची की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। उसे तत्काल स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। फिलहाल मासूम का इलाज जारी है और उसकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है।
डर के मारे आरोपी ने की खुदकुशी
घटना के करीब एक घंटे बाद, जब पुलिस और ग्रामीण आरोपी की तलाश कर रहे थे, तभी खबर मिली कि राजेंद्र ने गांव के बाहर एक पेड़ से फांसी लगाकर अपनी जान दे दी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मौके पर पहुंची सीओ प्रगति सिंह ने बताया कि पुलिस टीम ने घटनास्थल की जांच कर साक्ष्य एकत्रित किए हैं और पीड़ित परिवार को न्याय का भरोसा दिलाया है। वहीं, एएसपी विक्रम दहिया ने पुष्टि की कि युवक ने दुष्कर्म के बाद आत्महत्या की है और मामले में वैधानिक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। रिपोर्ट जियाउल हक खान 151173981

20260206114216349171145.mp4