EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

गैंगस्टर के अपराधी को न्यायालय ने सुनाई 02 वर्ष कारावास व 5 हजार रूपये के अर्थदंड की सजा
  • 151044750 - SUNIL KUMAR 32 54
    05 Feb 2026 19:08 PM



फ़ास्ट न्यूज इंडिया यूपी बुलंदशहर विशेष लोक अभियोजक योगेश कुमार ने बताया* कि अभियुक्त राजेश उर्फ लुक्का पुत्र हर प्रसाद निवासी टंकी मोहल्ला बबराला थाना गुन्नौर जिला संभल ने एक अवैध व अनुचित सक्रिय गैंग बना रखा था जिसका गैंग लीडर स्वयं राजेश उर्फ लुक्का था इस गैंग में कुल 02 सदस्य थे गैंग के सभी सदस्य अपने आर्थिक भौतिक लाभ प्राप्त करने के लिए गैंग बनाकर घर में घुसकर,दुकानों का ताला तोड़कर अवैध असलाहो के बल पर चोरी करने जैसे जगन्य अपराध कर आर्थिक व भौतिक लाभ प्राप्त करते थे सभी अभियुक्त गण अभ्यस्त अपराधी थे सभी अपराधियों का काफ़ी लंम्बा आपराधिक इतिहास था अभियुक्त गण द्वारा किए जा रहे अपराधों से अभियुक्त गण का क्षेत्र की जनता व आस पास मे भय व आतंक व्याप्त था इस गैंग के भय व आतंक के कारण जनता का कोई भी व्यक्ति स्वतंत्र रूप से इस गैंग के सदस्यों के विरुद्ध मुकदमा लिखाने तथा गवाही देने को तैयार नहीं होते थे इस गैंग के द्वारा किए जा रहे अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए तत्कालीन थाना अध्यक्ष नरोरा ने उक्त गिरोह के विरुद्ध दिनांक 01-10-22 को गैंग चार्ट तैयार किया था उक्त गैंग चार्ट के आधार पर दिनाक 31-12-22 को गिरोह बंद व समाज विरोधी क्रिया क्लाप अधिनियम (उत्तर प्रदेश) क़ी धारा 2/3 के अंतर्गत अभियुक्तगण के विरुद्ध fir दर्ज कराई इस अभियोग की विवेचना तत्कालीन थाना अध्यक्ष नरोरा द्वारा की गई विवेचना से पर्याप्त साक्ष्य संकलित करके विवेचक ने अभियुक्तगण राजेश उर्फ लुक्का आदि नफर 02के विरुद्ध गैंगस्टर अधिनियम के पर्याप्त आधार पाए जाने पर धारा 2/3 उत्तर प्रदेश ग्रहोबंद व समाज विरोधी क्रियाकलाप अधिनियम के अंतर्गत न्यायालय में आरोप पत्र प्रेषित किया अभियोजन व बचाव पक्ष की दलीलों व बहस को सुनने के पश्चात न्यायालय अपर सत्र न्यायाधीश अष्टम (विशेष न्यायाधीश) गैंगस्टर एक्ट बुलंदशहर चंद्रविजय श्रीनेत ने अभियुक्त राजेश उर्फ लुक्का को 02 वर्ष के कारावास व ₹05 हजार के अर्थदंड की सजा सुनाई गई। रिपोर्ट -सुनील कुमार 151044221



Subscriber

188463

No. of Visitors

FastMail

VARANASI - यूजीसी को लेकर विरोध प्रदर्शन शुरू, काशी में छात्रों और विभिन्न संगठनों ने दी चेतावनी     Sonbhadra - यूजीसी की नीतियों के खिलाफ सवर्ण आर्मी का प्रदर्शन, ज्ञापन सौंपकर जताया विरोध     बुलंदशहर - डिलीवरी के दौरान नवजात की गर्दन हुई धड़ से अलग, मां के गर्भाशय में ही रह गया गला     BALLIA - सरस्वती पूजा में शामिल होने के लिए निकला था युवक, पेड़ से लटकता मिला शव     VARANASI - नेपाल भागने की फिराक में था विकास सिंह नरवे