EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

रानीगंज में 12वीं आदर्श क्रिकेट प्रतियोगिता–2026 का भव्य समापन, हरियाणा टीम बनी विजेता, पूर्व विधायक धीरज ओझा रहे मुख्य अतिथि
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 43 55
    05 Feb 2026 19:07 PM



फास्ट न्यूज इंडिया यूपी प्रतापगढ़। रानीगंज विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत नगर पंचायत पृथ्वीगंज स्थित राजापुर हवाई अड्डा परिसर में आयोजित 12वीं आदर्श क्रिकेट प्रतियोगिता–2026 का फाइनल मुकाबला अत्यंत हर्षोल्लास एवं भव्यता के साथ संपन्न हुआ। प्रतियोगिता का आयोजन अध्यक्ष प्रशांत सिंह के नेतृत्व में एवं पूर्व विधायक धीरज ओझा के संरक्षकत्व में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। फाइनल मुकाबला हरियाणा एवं प्रतापगढ़ की टीमों के बीच खेला गया, जिसमें हरियाणा की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की। हरियाणा टीम के कप्तान विक्रम सिंह के नेतृत्व में टीम ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन किया और दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। फाइनल मैच के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक धीरज ओझा की गरिमामयी उपस्थिति रही। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर विजेता एवं उपविजेता टीम को शुभकामनाएँ दीं।कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में क्षेत्राधिकारी नगर प्रशांत राज हुड्डा, कोतवाली देहात थाना प्रभारी पुष्पराज सिं एवं राकेश सिंह जी उपस्थित रहे। अपने संबोधन में पूर्व विधायक धीरज ओझा ने कहा कि खेल युवाओं के शारीरिक, मानसिक एवं नैतिक विकास का सशक्त माध्यम है। इस प्रकार की प्रतियोगिताएँ युवाओं में अनुशासन, टीम भावना, नेतृत्व क्षमता एवं आत्मविश्वास का विकास करती हैं। उन्होंने विजेता हरियाणा टीम सहित प्रतापगढ़ की टीम की भी खेल भावना की सराहना की। फाइनल मुकाबले के दौरान खिलाड़ियों का उत्साह, दर्शकों की भारी भीड़ एवं जनसमर्थन देखते ही बनता था। खेल भावना के साथ खेले गए रोमांचक मुकाबले ने उपस्थित सभी खेलप्रेमियों को मंत्रमुग्ध कर दिया और प्रतियोगिता क्षेत्रवासियों के लिए यादगार बन गई। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख शिवगढ़ सत्यम ओझा की भी विशिष्ट उपस्थिति रही। कार्यक्रम में नीरज ओझा, अरुण पासवान, सचिन सिंह, अंसार अहमद, स्वामीनाथ तिवारी, अजय मिश्रा, अमित दुबे सहित अनेक गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि एवं खेलप्रेमी बड़ी संख्या में मौजूद रहे। आयोजकों द्वारा प्रतियोगिता के सफल, शांतिपूर्ण एवं अनुशासित आयोजन हेतु सभी सहयोगियों, खिलाड़ियों एवं दर्शकों का आभार व्यक्त किया गया तथा भविष्य में भी इस प्रकार के खेल आयोजनों को निरंतर आयोजित करने का संकल्प लिया गया। यह प्रतियोगिता न केवल क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने में सफल रही, बल्कि सामाजिक एकता, भाईचारे एवं सकारात्मक सोच को भी मजबूती प्रदान करने वाली सिद्ध हुई। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049



Subscriber

188648

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना