EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

डीएम ज्ञानेन्द्र सिंह का बीसलपुर में औचक निरीक्षण, गन्ना किसानों की समस्याएं सुनीं
  • 151173981 - JIYAUL HAQ KHAN 43 57
    05 Feb 2026 18:55 PM



फ़ास्ट न्यूज इंडिया पीलीभीत 

पीलीभीत के बीसलपुर चीनी मिल का जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने गुरुवार को औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने गन्ना किसानों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। चीनी मिल में उन्होंने गन्ना से भरी ट्रॉली की तौल कराई और मिल परिसर में मौजूद किसानों से पेयजल, रात्रि विश्राम और गन्ना तौल व्यवस्था को लेकर जानकारी ली। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि गन्ना पर्चियां नियमित रूप से काटी जाएं ताकि किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो और सभी किसानों का गन्ना समय पर तुल सके। उन्होंने अब तक किए गए गन्ना भुगतान की स्थिति की भी जानकारी प्राप्त की।
इसके बाद जिलाधिकारी ने विकासखंड कार्यालय बीसलपुर का निरीक्षण किया। उन्होंने कैंटीन, कार्यालय, सभागार और विभिन्न पटलों का जायजा लिया तथा पत्रावलियों को व्यवस्थित रखने और साफ-सफाई बनाए रखने के निर्देश दिए। खंड विकास अधिकारी के आवासीय भवन के संबंध में जानकारी लेने पर बताया गया कि भवन की रंगाई-पुताई का कार्य प्रगति पर है।
तत्पश्चात जिलाधिकारी ने विधानसभा बीसलपुर के एक उच्च प्राथमिक विद्यालय में चल रहे विशेष पुनरीक्षण-2026 कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ‘नो मीटिंग’ मतदाताओं को नोटिस के क्रम में की जा रही सुनवाई प्रक्रिया का जायजा लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने अब तक प्राप्त प्रपत्रों की जानकारी ली और नोटिस प्राप्तकर्ताओं से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर प्रक्रिया पूर्ण करें तथा अपना नाम मतदाता सूची में शामिल कराएं।
निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी बीसलपुर, खंड विकास अधिकारी बीसलपुर, चीनी मिल के अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। रिपोट - जियाउल हक खान 151173981



Subscriber

188463

No. of Visitors

FastMail

VARANASI - यूजीसी को लेकर विरोध प्रदर्शन शुरू, काशी में छात्रों और विभिन्न संगठनों ने दी चेतावनी     Sonbhadra - यूजीसी की नीतियों के खिलाफ सवर्ण आर्मी का प्रदर्शन, ज्ञापन सौंपकर जताया विरोध     बुलंदशहर - डिलीवरी के दौरान नवजात की गर्दन हुई धड़ से अलग, मां के गर्भाशय में ही रह गया गला     BALLIA - सरस्वती पूजा में शामिल होने के लिए निकला था युवक, पेड़ से लटकता मिला शव     VARANASI - नेपाल भागने की फिराक में था विकास सिंह नरवे