फ़ास्ट न्यूज इंडिया यूपी बुलंदशहर जहांगीराबाद, क्षेत्र से महिला उत्पीड़न का सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक महिला ने मकान मालिक युवक पर जबरन दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाने और उसे वायरल करने की धमकी देकर लगातार ब्लैकमेल करने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक से करते हुए न्याय की गुहार लगाई है।
पीड़िता के अनुसार वह थाना जहांगीराबाद क्षेत्र के मोहल्ला वंशीधर चौक स्थित एक सभासद के मकान में किराए पर रह रही थी। करीब छह माह पूर्व वह अपने पति के साथ उक्त मकान की छत पर बने कमरे में रहती थी। आरोप है कि 4 नवंबर 2025 की दोपहर करीब 3 बजे मकान में रहने वाला युवक जबरन कमरे में घुस आया और महिला के साथ उसकी मर्जी के खिलाफ दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपी ने महिला के फोटो व वीडियो भी बना लिए।
पीड़िता का आरोप है कि इसके बाद आरोपी लगातार उसे धमकाता रहा कि यदि उसने किसी को कुछ बताया तो वह वीडियो वायरल कर देगा और उसकी बदनामी कर देगा। भय के कारण महिला लंबे समय तक चुप रही। आरोप है कि आरोपी ने इस डर का फायदा उठाकर कई बार अलग-अलग स्थानों पर महिला के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए।
मामले ने उस समय और गंभीर मोड़ ले लिया जब 25 जनवरी 2026 को आरोपी ने महिला पर अपने दोस्तों को भी खुश करने का दबाव बनाया। मानसिक प्रताड़ना से टूट चुकी महिला ने 26 जनवरी 2026 को पूरी घटना अपने पति को बताई। जब पति ने आरोपी का विरोध किया तो आरोपी ने खुद को पुलिस से जुड़ा बताते हुए झूठे मुकदमे में फंसाने और जेल भिजवाने की धमकी दी।
पीड़िता ने पुलिस से आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने और परिवार को सुरक्षा प्रदान करने की मांग की है। कोतवाली प्रभारी संजेश कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। रिपोर्ट - सुनील कुमार 151044850
