मनरेगा बचाओ संग्राम: कलेक्ट्रेट में कांग्रेस का जिला स्तरीय सत्याग्रह
मनरेगा बचाओ आंदोलन के तहत कलेक्ट्रेट में एक दिवसीय सत्याग्रह
मनरेगा गरीबों की जीवनरेखा, इसे खत्म नहीं होने देंगे: कांग्रेस
मनरेगा बचाओ संग्राम: गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कांग्रेस का धरना
फास्ट न्यूज इंडिया यूपी प्रतापगढ़। शीर्ष नेतृत्व के निर्देशानुसार “मनरेगा बचाओ संग्राम” के 45 दिवसीय कार्यक्रम के अंतर्गत आज कलेक्ट्रेट परिसर में जिला स्तरीय एक दिवसीय मनरेगा बचाओ सत्याग्रह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण के साथ की गई, जिसके पश्चात कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक दिवसीय शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन किया। धरना समाप्ति के बाद महामहिम राष्ट्रपति महोदया को संबोधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी प्रतापगढ़ के माध्यम से सौंपा गया। इस सत्याग्रह का नेतृत्व कांग्रेस जिला अध्यक्ष डॉ. नीरज त्रिपाठी ने किया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष डॉ. नीरज त्रिपाठी ने कहा कि भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण मनरेगा जैसी महत्वाकांक्षी और गरीबों के लिए जीवनरेखा साबित हुई योजना को लगातार कमजोर किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी सरकार महात्मा गांधी के नाम और उनके विचारों से डरती है, इसी कारण मनरेगा योजना के नाम और उसके प्रावधानों को बदलकर उसे समाप्त करने की साजिश रची जा रही है। यह सीधे-सीधे मजदूरों और गरीबों के अधिकारों पर हमला है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा देश की जनता के हित में फैसले लिए हैं, जबकि वर्तमान सरकार केवल चंद उद्योगपतियों के इशारों पर काम कर रही है और धर्म व जाति की राजनीति में जनता के मूल मुद्दों को नजरअंदाज कर रही है। कांग्रेस सेवादल के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेम शंकर द्विवेदी एवं जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष मौलाना वाहिद ने कहा कि महात्मा गांधी सत्य और अहिंसा के प्रतीक हैं। उनके द्वारा अपनाया गया सत्याग्रह आज भी अन्याय के खिलाफ सबसे मजबूत हथियार है। आज कांग्रेसजन सत्याग्रह के माध्यम से भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों का खुलकर विरोध कर रहे हैं। मनरेगा बचाओ संग्राम के कोऑर्डिनेटर रवि भूषण सिन्हा एवं जिला उपाध्यक्ष आर.पी. वर्मा ने कहा कि सरकार सुनियोजित तरीके से मनरेगा को समाप्त करने की दिशा में आगे बढ़ रही है, जिसे कांग्रेस पार्टी किसी भी कीमत पर सफल नहीं होने देगी। इसके खिलाफ सड़क से लेकर संसद तक संघर्ष जारी रहेगा। नगर अध्यक्ष मो. इस्तियाक एवं सदर ब्लॉक अध्यक्ष मो. वसीम ने कहा कि मनरेगा केवल एक सरकारी योजना नहीं, बल्कि ग्रामीण भारत की जीवनरेखा है। इसे कमजोर करना गरीब, किसान और मजदूर विरोधी सोच को दर्शाता है। इस मौके पर कोषाध्यक्ष वेदांत तिवारी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में रियाज सुल्तान, सुरेश मिश्र, राधेश्याम सरोज, रामशिरोमणि वर्मा, सरोज कश्यप, मासूम हैदर, करुण पाण्डेय, लव त्रिपाठी, हरीश चंद्र सरोज, इंद्रानंद तिवारी, कृष्ण कुमार शुक्ल, आद्या प्रसाद द्विवेदी, विजय प्रताप त्रिपाठी, दुर्गेश तिवारी, मीरा देवी गौतम, फतेह बहादुर सिंह, सलमान खान, विवेक पाण्डेय, सुभाष तिवारी, चरण सिंह यादव, राजू खान, मो. कासिम, रविन्द्र मिश्र, आशिक अली, धर्मराज सिंह, मुन्ना लाल यादव, राहुल सरोज सहित सैकड़ों पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049
