EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

मनरेगा को कमजोर करने के विरोध में कांग्रेस का सत्याग्रह, राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन
Link
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 43 56
    05 Feb 2026 17:29 PM



यूपी प्रतापगढ़। शीर्ष नेतृत्व के निर्देशानुसार “मनरेगा बचाओ संग्राम” के 45 दिवसीय कार्यक्रम के अंतर्गत कलेक्ट्रेट परिसर में जिला स्तरीय एक दिवसीय मनरेगा बचाओ सत्याग्रह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण के साथ की गई, जिसके पश्चात कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक दिवसीय शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन किया। धरना समाप्ति के बाद महामहिम राष्ट्रपति महोदया को संबोधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी प्रतापगढ़ के माध्यम से सौंपा गया। इस सत्याग्रह का नेतृत्व कांग्रेस जिला अध्यक्ष डॉ. नीरज त्रिपाठी ने किया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष डॉ. नीरज त्रिपाठी ने कहा कि भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण मनरेगा जैसी महत्वाकांक्षी और गरीबों के लिए जीवनरेखा साबित हुई योजना को लगातार कमजोर किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी सरकार महात्मा गांधी के नाम और उनके विचारों से डरती है, इसी कारण मनरेगा योजना के नाम और उसके प्रावधानों को बदलकर उसे समाप्त करने की साजिश रची जा रही है। यह सीधे-सीधे मजदूरों और गरीबों के अधिकारों पर हमला है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा देश की जनता के हित में फैसले लिए हैं, जबकि वर्तमान सरकार केवल चंद उद्योगपतियों के इशारों पर काम कर रही है और धर्म व जाति की राजनीति में जनता के मूल मुद्दों को नजरअंदाज कर रही है। मनरेगा बचाओ संग्राम के कोऑर्डिनेटर रवि भूषण सिन्हा एवं जिला उपाध्यक्ष आर.पी. वर्मा ने कहा कि सरकार सुनियोजित तरीके से मनरेगा को समाप्त करने की दिशा में आगे बढ़ रही है, जिसे कांग्रेस पार्टी किसी भी कीमत पर सफल नहीं होने देगी। इसके खिलाफ सड़क से लेकर संसद तक संघर्ष जारी रहेगा। देखें प्रतापगढ़ से विशाल रावत की ख़ास रिपोर्ट 

20260205172837375723783.mp4

20260205172847328554242.mp4



Subscriber

188463

No. of Visitors

FastMail

VARANASI - यूजीसी को लेकर विरोध प्रदर्शन शुरू, काशी में छात्रों और विभिन्न संगठनों ने दी चेतावनी     Sonbhadra - यूजीसी की नीतियों के खिलाफ सवर्ण आर्मी का प्रदर्शन, ज्ञापन सौंपकर जताया विरोध     बुलंदशहर - डिलीवरी के दौरान नवजात की गर्दन हुई धड़ से अलग, मां के गर्भाशय में ही रह गया गला     BALLIA - सरस्वती पूजा में शामिल होने के लिए निकला था युवक, पेड़ से लटकता मिला शव     VARANASI - नेपाल भागने की फिराक में था विकास सिंह नरवे