EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

हरदोई की आस्था त्रिवेदी ने UGC-NET में रचा इतिहास, संगीत विषय में 100 पर्सेंटाइल के साथ देश में प्रथम
  • 151137475 - CHANDAN YADAV 32 44
    05 Feb 2026 16:38 PM



फास्ट न्यूज इंडिया यूपी हरदोई। जनपद की प्रतिभाशाली छात्रा आस्था त्रिवेदी ने राष्ट्रीय स्तर पर हरदोई का नाम रोशन करते हुए एक नया इतिहास रच दिया है। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित UGC-NET परीक्षा में आस्था ने संगीत विषय में 100 पर्सेंटाइल अंक प्राप्त कर देश भर में प्रथम स्थान हासिल किया है। इस उल्लेखनीय सफलता के साथ वह जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF) और असिस्टेंट प्रोफेसर दोनों के लिए चयनित हुई हैं।
UGC-NET की इस कठिन परीक्षा में आस्था ने 300 में से 242 अंक अर्जित किए। संगीत विषय में कुल 5,406 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 4,228 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए। सामान्य श्रेणी से आवेदन करने वाली आस्था ने यह उपलब्धि मास्टर डिग्री के दौरान ही हासिल कर ली, जो उनकी असाधारण प्रतिभा को दर्शाती है।
आस्था त्रिवेदी की प्रारंभिक शिक्षा हरदोई के सेंट जेम्स स्कूल से हुई है। वह न केवल अकादमिक रूप से मेधावी हैं, बल्कि संगीत के क्षेत्र में भी एक सशक्त पहचान रखती हैं। आस्था दूरदर्शन की मान्यता प्राप्त कलाकार हैं और उन्होंने दूरदर्शन के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘वाह उस्ताद’ सहित कई राष्ट्रीय स्तर के रियलिटी शो में अपनी गायन प्रतिभा का प्रदर्शन किया है। इसके अलावा, उन्हें हरदोई मेला महोत्सव एवं विभिन्न प्रादेशिक मंचों पर भी सम्मानित किया जा चुका है।
बेटी की इस स्वर्णिम सफलता पर माता अंजू त्रिवेदी और पिता श्याम नारायण त्रिवेदी ने गर्व व्यक्त किया है। आस्था का कहना है कि उनका लक्ष्य अब संगीत के क्षेत्र में उच्च स्तरीय शोध करना और शिक्षण के माध्यम से भारतीय शास्त्रीय संगीत को नई ऊंचाइयों तक पहुँचाना है।
आस्था त्रिवेदी की यह उपलब्धि जनपद के छात्र-छात्राओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनी है। रिपोर्ट चंदन यादव 151137475

 



Subscriber

188462

No. of Visitors

FastMail

VARANASI - यूजीसी को लेकर विरोध प्रदर्शन शुरू, काशी में छात्रों और विभिन्न संगठनों ने दी चेतावनी     Sonbhadra - यूजीसी की नीतियों के खिलाफ सवर्ण आर्मी का प्रदर्शन, ज्ञापन सौंपकर जताया विरोध     बुलंदशहर - डिलीवरी के दौरान नवजात की गर्दन हुई धड़ से अलग, मां के गर्भाशय में ही रह गया गला     BALLIA - सरस्वती पूजा में शामिल होने के लिए निकला था युवक, पेड़ से लटकता मिला शव     VARANASI - नेपाल भागने की फिराक में था विकास सिंह नरवे