-
टेकारी में सियासी घमासान, 7 योजनाओं पर चर्चा की मांग”
-
“पूर्व पार्षदों ने खोली पोल, सभापति अजहर ईमाम पर सवाल”
-
“टेकारी नगर परिषद में बवाल, पारदर्शिता को लेकर आरोप”
-
“गया टेकारी से बड़ी खबर, सभापति के बुलावे पर उठे सवाल”
बिहार गया टेकारी जहां आज टेकारी नगर परिषद में उस समय राजनीतिक हलचल तेज हो गई जब नगर परिषद के पूर्व पार्षदों ने सभापति अजहर ईमाम के बुलावे को लेकर बड़ा खुलासा किया। पूर्व पार्षदों ने सभापति की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं।
पूर्व पार्षद संध्या गुप्ता, सोनी देवी, अशोक शर्मा, अनिरुद्ध कुमार शर्मा, लक्ष्मी देवी, पिंटू जी, बिट्टू, गीता देवी और पूजा देवी ने एक स्वर में कहा कि नगर परिषद की सात महत्वपूर्ण योजनाओं पर सभापति द्वारा बैठक बुलाकर खुली चर्चा कराई जानी चाहिए।
पूर्व पार्षदों का कहना है कि जब तक इन सात योजनाओं पर पारदर्शी तरीके से चर्चा नहीं होगी, तब तक नगर परिषद में विकास कार्यों को लेकर सवाल बने रहेंगे।
वहीं, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि अमित वर्मा ने मीडिया से बातचीत करते हुए दूसरा इंटरव्यू दिया, जिसमें उन्होंने पूरे मामले पर अपनी बात रखी और सभापति से जल्द बैठक बुलाने की मांग की।
फिलहाल यह मामला टेकारी नगर परिषद में चर्चा का विषय बना हुआ है और अब सभी की निगाहें सभापति अजहर ईमाम के अगले कदम पर टिकी हैं।
देखिए टेकारी से अजय सिंह कि खास रिपोर्ट

20260205162450683601528.mp4
20260205162912040258710.mp4
20260205163424913626347.mp4
202602051638452488818.mp4