खबर उत्तर प्रदेश के बलिया से है। जहां सिकन्दरपुर क्षेत्र के बंसी बाजार,कठघरा स्थित आर एस एस गुरुकुल एकेडमी में बुधवार को 12वीं के छात्र व छात्राओं को विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस विदाई समारोह में मौजूद सभी छात्र-छात्राओं ने अपने बीते हुए यादों को साझा किया। किसी ने कविता सुनाई,तो किसी किस्सा,किसी कहानी बताई सुनकर सबने रोया,वही इस दौरान विद्यालय के प्रबंधक सहित अध्यापक गण भावुक नजर आएं। इस पल को याद करके सभी छात्र-छात्राओं की आंखों में आंसू थे। पत्रकारों से बातचीत के दौरान 12वीं की छात्रा अंशिका सिंह ने कहा कि मैंने इस विद्यालय में 12 साल बीताई है। 1 से 12 तक मैं इस विद्यालय में पढ़ाई की है। उन्होंने कहा कि इस विद्यालय से हमने पढ़ाई के साथ-साथ बहुत कुछ सीखा है। यहां के टीचर्स प्रबंधक सर हमेशा सपोर्ट करते रहे हैं। यहां पर हम लोगों को बहुत कुछ सिखाया गया है कैसे अनुशासन में रहना है। शिवांशी राय ने कहा कि इस विद्यालय में जो समय हम लोगों ने बिताया है उसे कभी भी भुलाया नहीं जा सकता। यहां के हर एक यादे लेकर जा रहे है। साक्षी सिंह ने कहा आरएसएस गुरुकुल एकेडमी जैसा विद्यालय में पढ़ाई करना मेरे लिए गौरव का छड़ रहा।यहां से हमलोग बहुत कुछ सिखकर जा रहे हैं।यहांए के अनसुनी यादें हमें बहुत याद आएगी।इशांत शर्मा ने कहा कि इस विद्यालय में हमने बहुत कुछ सीखा है। कैसे अनुशासन में रहना है।अपने से छोटों का मदद करें।और सब का आदर करें।आगे उन्होंने क्या कुछ कहा देखिए इस रिपोर्ट में
देखिए बलिया से अंगद कुमार की रिपोर्ट
20260205151305968432604.mp4
20260205151407027708863.mp4
2026020515143416461048.mp4
20260205151450242534743.mp4
2026020515303273764341.mp4
2026020515314004553737.mp4
20260205153226415570207.mp4
