EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

खेरागढ़ के सैंया में आगरा–ग्वालियर हाईवे पर बड़ा हादसा
  • 151188410 - SHAHARUKHA BEG 32 55
    05 Feb 2026 14:49 PM



 

आगरा–ग्वालियर राष्ट्रीय राजमार्ग पर खेरागढ़ के सैंया थाना क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब तेज रफ्तार कंटेनर में अचानक ब्रेक लगने से पीछे से आ रहे डंपर ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कंटेनर और डंपर आपस में बुरी तरह फंस गए।

हादसे में कंटेनर चालक केबिन में बुरी तरह फंस गया। सूचना मिलते ही सैंया थाना पुलिस और पुलिस कमिश्नरेट आगरा की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने कटर मशीन की मदद से केबिन की चादर काटकर कड़ी मशक्कत के बाद चालक को सुरक्षित बाहर निकाला।

चालक की पहचान रंजीत सिंह, निवासी मोरबी, गुजरात के रूप में हुई है। बताया गया है कि कंटेनर में बंगलू टाइल्स लदी हुई थीं और वाहन महाराष्ट्र की ओर जा रहा था।

गनीमत रही कि समय रहते रेस्क्यू कर लिया गया, जिससे चालक की जान बच गई। हादसे के बाद कुछ देर के लिए हाईवे पर यातायात बाधित रहा, जिसे पुलिस ने मौके पर संभाल लिया। रिपोट -शाहरुख बेग 151188410



Subscriber

188462

No. of Visitors

FastMail

VARANASI - यूजीसी को लेकर विरोध प्रदर्शन शुरू, काशी में छात्रों और विभिन्न संगठनों ने दी चेतावनी     Sonbhadra - यूजीसी की नीतियों के खिलाफ सवर्ण आर्मी का प्रदर्शन, ज्ञापन सौंपकर जताया विरोध     बुलंदशहर - डिलीवरी के दौरान नवजात की गर्दन हुई धड़ से अलग, मां के गर्भाशय में ही रह गया गला     BALLIA - सरस्वती पूजा में शामिल होने के लिए निकला था युवक, पेड़ से लटकता मिला शव     VARANASI - नेपाल भागने की फिराक में था विकास सिंह नरवे