EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

आईपी कॉलेज में मेगा /वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का किया जाएगा आयोजन
  • 151044750 - SUNIL KUMAR 43 65
    04 Feb 2026 19:12 PM



फ़ास्ट न्यूज इंडिया यूपी बुलंदशहर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव/ अपर सिविल जज ( प्रवर खंड) अनुपम सिंह द्वितीय द्वारा बताया गया कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के आदेश के अनुपालन में संजय सिंह प्रथम जनपद न्यायाधीश/ अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बुलंदशहर के दिशा निर्देशन में जनपद बुलंदशहर में 22 फरवरी को आईपी कॉलेज कैंपस द्वितीय बुलंदशहर में मेगा/ बृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में विभिन्न विभागों जिनके अंतर्गत निर्बल वर्ग, दिव्यांगों, बच्चों, स्त्रियों, निर्धन वर्ग, असंगठित क्षेत्र के श्रमिक तथा अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति हेतु जनकल्याणकारी योजनाएं प्रचलित हैं या विधिक सेवा प्राधिकरण के उद्देश्यों में कर्तव्य के अंतर्गत आती हैं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की अपेक्षा यह है कि इन विभागों की लक्षित योजनाओं को प्राधिकरण के उद्देश्यों एवं कर्तव्यों के आधार पर चिन्हित कर मेगा/ व्रहद शिविर का अभिन्न हिस्सा बनाया गया है।

महिला सशक्तिकरण, जनसामान्य से जुड़ी योजनाएं, निर्धन बीमा योजनाएं, असंगठित श्रम विभाग की योजनाएं, जल एवं संरक्षण संबंधी योजनाओं को विधिक साक्षरता कार्यक्रम का भाग बनाया गया है सभी पैराविधिक स्वयंसेवकों को निर्देशित किया गया है की जिम्मेदारी के साथ प्रचार प्रसार कर पूरे जनपद में जहां भी कोई भी इंसान किसी तरह की किसी भी विभाग की समस्या से जूझ रहा हो उसकी समस्या को सुनकर उसे 22 फरवरी को लगने वाले मेगा/ व्रहद विधिक साक्षरता एवं सेवा शिविर में लाएं और उसकी समस्या का समाधान करायें, शिविर में जनपद के लगभग 44 विभागों के आधिकारिगण मौजूद रहकर समस्याएं सुनेंगे। रिपोर्ट -सुनील कुमार 151044750



Subscriber

188459

No. of Visitors

FastMail

VARANASI - यूजीसी को लेकर विरोध प्रदर्शन शुरू, काशी में छात्रों और विभिन्न संगठनों ने दी चेतावनी     Sonbhadra - यूजीसी की नीतियों के खिलाफ सवर्ण आर्मी का प्रदर्शन, ज्ञापन सौंपकर जताया विरोध     बुलंदशहर - डिलीवरी के दौरान नवजात की गर्दन हुई धड़ से अलग, मां के गर्भाशय में ही रह गया गला     BALLIA - सरस्वती पूजा में शामिल होने के लिए निकला था युवक, पेड़ से लटकता मिला शव     VARANASI - नेपाल भागने की फिराक में था विकास सिंह नरवे