फ़ास्ट न्यूज इंडिया यूपी बुलंदशहर जहांगीराबाद के में अतिक्रमण और जाम की समस्या को देखते हुए व्यापारी सुरक्षा फॉर्म संस्थान की बैठक हुई।
नगर के जहांगीराबाद बाजार और सड़कों पर लगातार भारी जाम की स्थिति बनी रहती है। इससे व्यापार पर भी पूरा असर पड़ता है क्योंकि ग्राहक दुकानों तक पहुंचने और रुकने में परेशानी महसूस करते हैं इस समस्या के समाधान के लिए व्यापारी सुरक्षा फॉर्म के एक प्रतिनिधिमंडल ने नगर पालिका परिषद की ईओ मणिजी सैनी से मुलाकात की। व्यापारियों ने जाम की स्थिति से अवगत कराते हुए कानून व्यवस्था के साथ सहयोग करने की बात कही नगर अध्यक्ष रोहित पहाड़ी ने कहा कि व्यापारी के हित में अतिक्रमण हटाने के लिए सभी व्यापारी भाइयों का सहयोग आवश्यक है। ईओ मणि जी सैनी ने बताया कि यह अभियान गुरुवार दोपहर 2:00 बजे से पुलिस और पालिका की टीम के साथ पुलिस के सहयोग से चलाया जायेगा। इसकी शुरुआत बुलंदशहर बस स्टैंड से होगी। नगर पालिका द्वारा अनाउंसमेंट कर सभी को सूचित कराया जाएगा और व्यापारियों से सहयोग की अपील की गयी।
ईओ मणिजी सैनी ने सभी व्यापारियों से अपने प्रतिष्ठानों पर कूड़ेदान रखना और उसमें कचरा जमा करने का भी अनुरोध किया है उन्होंने बताया कि नगर पालिका की गाड़ियां सुबह 11:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे कचरा लेने आएंगे जिससे व्यापारी अपना कूड़ा डाल सकते हैं और उसे सड़क पर फेंकने से बचा जा सकता है।
इस बैठक में व्यापारी सुनील लखानी, मनोज गुप्ता, जय भगवान, गुप्ता मुक्की सिंगल, अभिषेक शर्मा, राहुल गुप्ता, गणेश गर्ग, संजय बंसल, अंकुर गुप्ता और अमित गर्ग सहित अनेक व्यापारी मौजूद रहे। रिपोर्ट - सुनील कुमार 151044750
