बयाना- कस्बे के राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं ने स्टूडेंट पुलिस कैडेट योजना के तहत स्थानीय कोर्ट परिसर एवं पुलिस थाना का भ्रमण किया पुलिस थाना में तैनात पुलिस थाना अधिकारी श्री रामगिलास गुर्जर एवं स्टाफ द्वारा समाज के प्रति पुलिस के उत्तरदायित्व और सामाजिक उत्तरदायित्व कानून व्यवस्था अपराधों की रोकथाम एवं नियंत्रण आंतरिक सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था पुलिस की कार्यप्रणाली आदि के बारे में छात्राओं को विस्तार से जानकारी दी साथ ही महिला सुरक्षा कक्ष ,मॉलखाना हथियार कक्ष,कंप्यूटर कक्ष को दिखाया और जानकारी दी इसके साथ-साथ स्थानीय कोर्ट परिसर के अंदर ऐडवोकेट लोकेश कौशिक जी द्वारा एसीजेएम कोर्ट संख्या १ और एसीजेएम कोर्ट संख्या २ परिसर का भी भ्रमण करवाया जिसके अंतर्गत छात्राओं ने कोर्ट रूम के अंतर्गत होने वाले अदालती कार्यवाही को देखा ।साथ ही प्रशासनिक कार्यवाही जैसे केश फाइल करना, तारीख देना, समन जारी करना,आदेश ओर डिक्री तैयार करना आदि कार्यप्रणाली को नजदीक से देखा ओर समझा। इस भ्रमण के दौरान छात्राओं के साथ प्रधानाचार्य श्री संजय कुमार , एस पी सी प्रभारी प्रियंका राज, गिरधर धाकड़ एवं अखिलेश शर्मा मौजूद रहे।
