मध्य प्रदेश मोरेना । करे धाम बाबा पटिया वाले पर 2 तारीख से भव्य मेले का आयोजन किया गया है। मेले की संपूर्ण व्यवस्था भक्त मंडल की टीम द्वारा की जा रही है। बाबा धाम परिसर में साफ-सफाई की जिम्मेदारी विशेष रूप से सफाई कर्मियों की भक्त मंडल टीम द्वारा संभाली जा रही है, जिससे श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।
मेले में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए निशुल्क पार्किंग की व्यवस्था भी भक्त मंडल की टीम द्वारा की गई है। आज मेले का तीसरा दिन है, जिसमें श्रद्धालुओं की भारी भीड़ बाबा के दर्शन के लिए उमड़ रही है।
कार्यक्रम के तहत प्रतिदिन सुबह 10 बजे से लीला का आयोजन किया जाता है, वहीं शाम 3 बजे से भव्य भंडारे की शुरुआत होती है। बाबा धाम पर 24 घंटे अखंड जोत जल रही है और लगातार 24 घंटे कीर्तन-भजन का आयोजन भी किया जा रहा है, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय बना हुआ है। देखे सप्चौली से राम लखन की रिपोट
20260204121640603186600.mp4
20260204121648321782205.mp4
20260204121659790418113.mp4
