सपा को हराने की साजिश रचाई है भाजपा, पूर्व विधायक विजय बहादुर यादव
सपा ने भाजपा पर अल्पसंख्यक वोट काटने का आरोप लगायाः SDM को ज्ञापन सौंपा, आंदोलन की चेतावनी दी; कहा- फॉर्म-7 का हो रहा दुरुपयोग
संतकबीरनगर में समाजवादी पार्टी ने भारतीय जनता पार्टी भाजपा पर मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से अवैध रूप से कटवाने का गंभीर आरोप लगाया है। इस आरोप के विरोध में सपा कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष पूर्व विधायक अब्दुल कलाम के नेतृत्व में मेंहदावल तहसील में प्रदर्शन किया। उन्होंने एसडीएम का घेराव कर कार्रवाई की मांग को लेकर एक ज्ञापन भी सौंपा।
पूर्व विधायक विजय बहादुर यादव ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग और भाजपा की मिलीभगत से मुस्लिम और दलित मतदाताओं के नाम सूची से हटाए जा रहे हैं, ताकि समाजवादी पार्टी चुनाव हार जाए। सपा नेता व मेंहदावल के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी जयराम पांडेय ने सबूतों सहित पूरी फाइल एसडीएम को दिखाते हुए इन आरोपों को पुष्ट किया।
पार्टी का आरोप है कि विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया के तहत कुछ गांवों में फॉर्म-7 का दुरुपयोग कर मतदाताओं के नाम काटे जा रहे हैं। जिलाध्यक्ष अब्दुल कलाम ने चेतावनी दी कि यदि इस मामले में मुकदमा दर्ज नहीं किया गया, तो पार्टी एक बड़ा आंदोलन करेगी। उन्होंने अवैध रूप से फॉर्म भरकर मतदाताओं के नाम सूची से हटवाने की साजिश करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
सपा कार्यकर्ताओं ने बताया कि गोईठहां, बनेथू और पोखर भिटवा जैसे कई गांवों में कुछ लोग बीएलओ को धमकाकर जबरन फॉर्म-7 पर हस्ताक्षर करवा रहे हैं, ताकि सपा से संबंधित मतदाताओं के नाम काटे जा सकें। कार्यकर्ताओं ने एसडीएम से मांग की कि फॉर्म-7 के तहत नाम काटने के लिए आने वाले किसी भी आवेदन पर विचार न किया जाए और न ही किसी का नाम काटा जाए।
इस संबंध में बेलहर थाना में भी सूचना देने की बात कही गई है। सपा ने सभी गांवों में अवैध रूप से जमा किए गए फॉर्म-7 के माध्यम से नाम हटाने की साजिश करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की, ताकि आम मतदाताओं को न्याय मिल सके।
विरोध प्रदर्शन में ओमकार यादव, रियाज अहमद, सोना कन्नौजिया, विजय बहादुर यादव, अमर सिंह यादव, हेमंत कुमार, विजय चौधरी, दीनानाथ चौधरी, ओम प्रकाश चौधरी, ओमप्रकाश यादव, कमल किशोर, मोहम्मद अहमद, प्रिया पाठक, बैजनाथ चौधरी, ओमप्रकाश मौर्या सहित तमाम अन्य लोग भी उपस्थित थे। देखे संतकबीरनगर से राज कुमार वर्मा की रिपोट
20260204102208393216486.mp4
20260204102240758743671.mp4
