-
प्रयागराज में इनर व्हील क्लब द्वारा कैंसर चैरिटी कार्यक्रम का आयोजन
-
इनर व्हील क्लब ऑफ इलाहाबाद ईस्ट का कैंसर जागरूकता कार्यक्रम संपन्न
-
कैंसर जागरूकता की मिसाल बना इनर व्हील क्लब का आयोजन
-
प्रयागराज में कला और समाजसेवा का संगम, कैंसर चैरिटी कार्यक्रम आयोजित
-
इनर व्हील क्लब की पहल, कैंसर के प्रति जागरूकता का संदेश
-
प्रयागराज से बड़ी खबर, इनर व्हील क्लब का कैंसर चैरिटी कार्यक्रम
-
पूर्व सांसद रीता बहुगुणा जोशी ने किया कैंसर चैरिटी कार्यक्रम का उद्घाटन
खबर है यूपी के प्रयागराज जिले से जहां आज इनर व्हील क्लब आंफ इलाहाबाद ईस्ट द्वारा प्रयाग संगीत समिति में कैंसर चैरिटी कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आयी पूर्व सांसद रीता बहुगुणा जोशी ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। क्लब के सदस्यों द्वारा मुख्य अतिथियो का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। इस कार्यक्रम में शहर के सात प्रतिष्ठित कलात्मक रचनात्मक संस्थाओं ने अपनी प्रस्तुति सहयोग दिया और अपनी कलात्मक प्रस्तुति से मन मोह लिया। कार्यक्रम के आरंभ में क्लब की अध्यक्ष डॉ सुधा त्रिपाठी ने आमंत्रित अतिथियों का स्वागत किया ।इस अवसर पर कैंसर विशेषज्ञ डॉक्टर अर्पित बंसल ने सर्वाइकल कैंसर पर विस्तार से जानकारी दी।तथा मुख्य अतिथि पूर्व सांसद रीता बहुगुणा जोशी ने इनर व्हील क्लब ऑफ इलाहाबाद ईस्ट को उनके इस विशेष प्रयोजन पर अपनी शुभकामनाएं दिया। वहीं कार्यक्रम में आये लोकप्रिय विधायक हर्षवर्धन बाजपेई ने भी इनर व्हील के जनजागरण के इस प्रयास की सराहना की। तथा.डिस्ट्रिक्ट 312 की डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन प्रिया नारायण जी ,डॉ कीर्तिका अग्रवाल, डॉ शिखा दरबारी भी विशिष्ट अतिथि के तौर पर इस बड़े आयोजन की साक्षी बनी। वृक्षारोपण अभियान के तहत अतिथियों को पौधे उपहार स्वरूप दिए गए।
इस अवसर पर इस अवसर पर कैंसर चैरिटी के लिए सहयोग देने वाले प्रमुख स्पॉन्सर्स को सम्मानित किया है।
इनर व्हील की वरिष्ठ पी डी सी जन के साथ बड़ी संख्या में इनर व्हील सदस्यों और दर्शकों ने इस आयोजन को सराहा। कार्यक्रम का कुशल संचालन डॉक्टर रेखा खरे, ऋतु अरोरा और डॉक्टर दीप्ति विष्णु ने कुशलता से किया।
कार्यक्रम की कन्वीनर रत्ना जायसवाल ने क्लब के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर आमंत्रित अतिथियों को धन्यवाद दिया। इस कार्यक्रम में ज्योति श्रीवास्तव, सहित बड़ी संख्या में क्लब के पदाधिकारी मौजूद रहे। देखे यूपी सेंट्रल से मनोज सिंह की रिपोट
20260204091829898608372.mp4
20260204091843577535061.mp4
20260204091850199624076.mp4
20260204091856338818733.mp4
20260204091905792374422.mp4
20260204091907271255701.mp4
20260204092248705150113.mp4
20260204092304872771050.mp4
20260204092639206157757.mp4
20260204092707038282455.mp4
