गाज़ीपुर । महिला राष्ट्रीय चैंपियनशिप कबड्डी प्रतियोगिता हैदराबाद में बाबा इंद्रदेव गर्ल्स पीजी कॉलेज महेशपुर कला की छात्रा सलोनी चौहान BA 3rd ईयर ने परचम लहराया । इस बेटी के सम्मान में आज दिन मंगलवार को महाविद्यालय परिवार की तरफ से सम्मान समारोह का आयोजन किया गया । जिसमें राजेश कुमार सिंह यादव (अध्यक्ष) जिला कबड्डी संघ गाजीपुर , अकरम जी (संयुक्त सचिव) उत्तर प्रदेश कबड्डी एसोसिएशन लखनऊ , दिनेश यादव (प्रबन्धक) बाबा इन्द्रदेव गर्ल्स एज्यूकेशनल इंटीट्यूट महेशपुर कलां गाजीपुर, दिनेश सिंह, अमरनाथ , आकाश, अश्वनी जी , अंजनी,सवरू , वीरेन्द्र यादव (ग्राम प्रधान), नागेन्द्र यादव, बड़े भाई शिवमूरत यादव आदि लोग सम्मान में उपस्थित रहे । इस सम्मान समारोह में उपस्थित विद्यालय के प्रबंधक दिनेश यादव ने आए हुए ,सभी लोगों को दिल से आभार व्यक्त किया । रिपोट - सुजीत कुमार सिंह 151164525
