EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

आर्य कन्या महाविद्यालय में युवा महोत्सव का दूसरा दिन उल्लासपूर्वक संपन्न हुआ
  • 151137475 - CHANDAN YADAV 33 54
    03 Feb 2026 18:52 PM



प्रोफेसर सरिता यादव के निर्देशन में क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया

फास्ट न्यूज इंडिया यूपी हरदोई। आर्य कन्या महाविद्यालय में युवा महोत्सव का दूसरा दिन उत्साह और उमंग के साथ आरंभ हुआ। प्रोफेसर सरिता यादव के निर्देशन में क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। 200 मीटर दौड़ में बी.ए. द्वितीय वर्ष की छात्रा पलक ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि बी.ए. तृतीय वर्ष की छात्रा निशा द्वितीय तथा ज्योति तृतीय स्थान पर रहीं।
क्रीड़ा प्रतियोगिताओं के अंतर्गत कबड्डी का सेमीफाइनल बी.ए. प्रथम एवं द्वितीय वर्ष की छात्राओं के मध्य खेला गया। दोनों टीमों के बीच अत्यंत रोमांचक मुकाबला हुआ, जिसमें बी.ए. प्रथम वर्ष की छात्राओं ने जीत हासिल कर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मुकाबला बी.ए. तृतीय वर्ष की छात्राओं के साथ बुधवार को खेला जाएगा।
चक्का फेंक प्रतियोगिता में बी.ए. प्रथम वर्ष की छात्रा खुशी ने प्रथम, संध्या ने द्वितीय एवं मुसकान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी क्रम में 100 मीटर दौड़ के फाइनल में द्वितीय वर्ष की पलक प्रथम, निशा द्वितीय तथा सुभाषिनी तृतीय स्थान पर रहीं।


सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन डॉ. अंजू के निर्देशन में किया गया, जिसमें छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। प्रतियोगिता में सामान्य ज्ञान, विज्ञान, खेल तथा अंतरराष्ट्रीय समसामयिक विषयों से संबंधित प्रश्न पूछे गए। निर्णायक मंडल की भूमिका डॉ. सुमन वर्मा एवं श्रीमती नीता आर्य ने निभाई। प्रतियोगिता में गुलनाज एवं श्वेता ने प्रथम, प्रतिष्ठा एवं शशि पाल ने द्वितीय तथा निशा एवं नमः ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विशेष प्रोत्साहन पुरस्कार निहारिका एवं श्रद्धा को प्रदान किया गया।


लंच के पश्चात सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं की कड़ी में कलश सज्जा प्रतियोगिता का आयोजन श्रीमती नीता आर्य के निर्देशन में किया गया। निर्णायक मंडल में डॉ. सुमन वर्मा, डॉ. अंजू एवं डॉ. श्वेता यादव शामिल रहीं। प्रतियोगिता में ऐमन ने प्रथम, श्रद्धा ने द्वितीय तथा पारुल अग्निहोत्री ने तृतीय स्थान प्राप्त किया, जबकि वैष्णवी गुप्ता को सांत्वना पुरस्कार दिया गया।


दूसरे दिन की अंतिम प्रस्तुति के रूप में डॉ. प्रियंका आर्य के निर्देशन में कार्ड मेकिंग/वेस्ट ऑफ बेस्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें छात्राओं ने घरेलू वस्तुओं से आकर्षक एवं रचनात्मक कलाकृतियाँ प्रस्तुत कर अपनी सृजनात्मकता का परिचय दिया। इस प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल की भूमिका डॉ. सुमन वर्मा, प्रो. सरिता यादव एवं डॉ. श्वेता यादव ने निभाई।


दिनांक 2 फरवरी को आयोजित सुगम संगीत प्रतियोगिता में इशिता ने प्रथम, मुस्कान ने द्वितीय एवं हर्षिता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं मेहंदी प्रतियोगिता में तोशी चतुर्वेदी प्रथम, पावनी द्वितीय तथा अनम खान तृतीय स्थान पर रहीं, जबकि दिव्यांशी कुशवाहा को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया।
समस्त कार्यक्रम शारीरिक शिक्षा विभाग, सांस्कृतिक सभा, दुर्गा भाभी कल्चरल क्लब के पदाधिकारियों, प्राध्यापिकाओं, छात्राओं एवं कर्मचारियों के सहयोग से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। रिपोर्ट चंदन यादव 151137475



Subscriber

188503

No. of Visitors

FastMail

VARANASI - रुद्राक्ष और मेवों से बना सेहरा पहन निकलेंगे बाबा विश्वनाथ, दूल्हे के रूप में सजेंगे     VARANASI - बाबतपुर एयरपोर्ट टनल की खुदाई के दौरान गिरा दो मंजिला मकान, बाल-बाल बचे लोग     VARANASI - नमो और आदि केशव के बीच बनेगा नया मॉडल घाट, क्यूआर कोड से खुलेगा काशी का प्राचीन इतिहास     VARANASI - एक दिन में 212 शादियां, 20 मिनट का सफर एक घंटे में हुआ पूरा     VARANASI - दालमंडी ध्वस्तीकरण की 15 तस्वीरें, कड़ी सुरक्षा के बीच बुलडोजर से ध्वस्त किए गए 14 नए भवन