EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

बोर्ड के बैठक मे पार्षद रहे अनुपस्थित विकास से पार्षद हटे पीछे
Link
  • 151172480 - AJAY KUMAR SINGH 32 54
    03 Feb 2026 12:01 PM



बिहार गया । टेकारी नगर परिषद में आज विकास कार्यों को लेकर सभापति अजहर इमाम द्वारा बुलाई गई बोर्ड बैठक विवादों में घिर गई। बैठक में एक–दो पार्षदों को छोड़कर कुल 23 पार्षद अनुपस्थित रहे, जिससे नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं।

बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में सभापति अजहर इमाम ने कहा कि उन्होंने इस बैठक में करीब 15 सामाजिक कार्यकर्ताओं को आमंत्रित किया था, ताकि यह देखा जा सके कि पार्षद और उपसभापति टेकारी के विकास को लेकर कितने सक्रिय हैं। हालांकि, कुछ पार्षदों ने सामाजिक कार्यकर्ताओं को बुलाए जाने का विरोध करते हुए बैठक का बहिष्कार किया।

सभापति ने कहा कि अगर किसी पार्षद को बैठक के स्वरूप से आपत्ति थी, तो वे आपसी बातचीत या दूरभाष के माध्यम से अपनी बात रख सकते थे। लेकिन इस तरह बैठक का विरोध करना यह संकेत देता है कि कुछ लोग टेकारी के विकास में रुचि नहीं रखते।

उन्होंने यह भी कहा कि जनता पार्षदों को विकास के नाम पर चुनती है, लेकिन चुनाव जीतने के बाद राजनीति के चलते विकास कार्यों को बाधित किया जा रहा है, जिसे अब जनता भी देख रही है।

अब सवाल यह है कि टेकारी का भविष्य विकास की राह पर जाएगा या राजनीतिक खींचतान की भेंट चढ़ेगा। नगर परिषद में पार्षदों की इस भूमिका को लेकर आम जनता में भी चर्चा तेज़ हो गई है।

 देखिए टेकारी से अजय सिंह कि खास रिपोर्ट 

20260203113923844783577.mp4

20260203114623205552636.mp4

20260203114936814715201.mp4

20260203115314160784775.mp4

20260203115735062655217.mp4



Subscriber

188455

No. of Visitors

FastMail

VARANASI - यूजीसी को लेकर विरोध प्रदर्शन शुरू, काशी में छात्रों और विभिन्न संगठनों ने दी चेतावनी     Sonbhadra - यूजीसी की नीतियों के खिलाफ सवर्ण आर्मी का प्रदर्शन, ज्ञापन सौंपकर जताया विरोध     बुलंदशहर - डिलीवरी के दौरान नवजात की गर्दन हुई धड़ से अलग, मां के गर्भाशय में ही रह गया गला     BALLIA - सरस्वती पूजा में शामिल होने के लिए निकला था युवक, पेड़ से लटकता मिला शव     VARANASI - नेपाल भागने की फिराक में था विकास सिंह नरवे