EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

नष्ट फसलों के सर्वे व बीमा क्लेम को लेकर बहादुर सिंह चौहान का बड़ा कदम
Link
  • 151188310 - SANJAY 32 44
    03 Feb 2026 11:04 AM



मध्य प्रदेश 
प्रदेश के पूर्व उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक बहादुर सिंह चौहान के नेतृत्व में क्षेत्र में प्राकृतिक आपदा से नष्ट हुई फसलों के सर्वे एवं फसल बीमा क्लेम को लेकर बड़ा कदम उठाया गया है। किसानों की गंभीर समस्या को देखते हुए प्रशासन का ध्यान आकर्षित करने हेतु विधिवत विज्ञापन दिया गया, जिससे प्रभावित किसानों को शीघ्र राहत दिलाई जा सके।
श्री चौहान ने कहा कि बेमौसम बारिश, ओलावृष्टि व अन्य प्राकृतिक कारणों से किसानों की फसलें पूरी तरह नष्ट हो चुकी हैं, ऐसे में समय पर सर्वे नहीं हुआ तो किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ेगा। उन्होंने मांग की कि राजस्व व कृषि विभाग की संयुक्त टीम द्वारा तत्काल सर्वे कराकर किसानों को बीमा राशि व मुआवजा प्रदान किया जाए।
पूर्व विधायक चौहान ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि किसानों के हक की लड़ाई लगातार जारी रहेगी और जब तक प्रभावित किसानों को न्याय नहीं मिलेगा, तब तक वे प्रशासन पर दबाव बनाते रहेंगे। इस पहल के बाद क्षेत्र के किसानों में उम्मीद जगी है और प्रशासन से जल्द ठोस कार्यवाही की मांग तेज हो गई है। देखे महिदपुर से संजय जाट की खास खबर 

151188310

 

20260203110318886532531.mp4

2026020311032531043133.mp4

202602031103354487675.mp4



Subscriber

188588

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना