इटियाथोक/गोंडा। इटियाथोक बाजार स्थित ग्रोइंग सैंपलिंग प्ले स्कूल का वार्षिक उत्सव समारोह का आयोजन बड़ी धूमधाम से किया गया इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए मेहनौन विधायक विनय कुमार द्विवेदी, राजकुमार दास जी महाराज अयोध्या धाम व आलोक दास जी महाराज चित्रकूट धाम शामिल हुए और तीनों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की कार्यक्रम की शुरुआत में बच्चों ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत कर उपस्थित सभी लोगों का मन मोह लिया इसी के साथ-साथ बच्चों ने कई अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया छोटे-छोटे नन्हे मुन्ने बच्चों के द्वारा पेश किए गए सांस्कृतिक कार्यक्रम में शमा बांध दिया उपस्थित लोगों ने इसकी भूरि भूरि प्रशंसा की । इस अवसर पर राजकुमार दास जी महाराज ने ग्रामीण क्षेत्र में छोटे-छोटे नन्हे-नन्हे बच्चों के भविष्य को सजने संवारने का काम यह प्ले स्कूल कर रहा है वही आलोक दास जी महाराज ने स्कूल के उद्देश्यों को सराहा और सभी से अनुरोध किया कि सभी लोग इस स्कूल में अपने बच्चों का प्रवेश दिलाए । प्ले स्कूल के संस्थापक कमलकांत शुक्ला ने प्ले स्कूल खोलने के उद्देश्यों के बारे में लोगों को जानकारी दी और शुरुआती सत्र में स्कूल पर भरोसा कर बच्चों का प्रवेश दिलाने के लिए अभिभावकों को भी धन्यवाद दिया और उन्हें विश्वास दिलाया कि उनके बच्चों का भविष्य सुधारने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी जाएगी। कार्यक्रम का संचालन प्ले स्कूल के मैनेजर प्रकाश चंद्र शुक्ला ने किया कार्यक्रम की सबसे बड़ी विशेषता यह रही कि उपस्थिति अतिथियों को पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से एक-एक पौधा दिया गया इस कार्यक्रम में क्षेत्र के कई सम्मानित गण के साथ-साथ अभिभावक उपस्थित रहे। रिपोट - पवन कुमार 151051049
