वाराणसी । वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किए गए बजट 2026 पर शहर के प्रतिष्ठित CA जय प्रधवानी ने बताया कि अब नए इनकम टैक्स एक्ट दो हजार पच्चीस के तहत सभी करदाता अपनी आयकर विवरणी दाखिल करेंगे।
पुराने आयकर कानून उन्नीस सौ एकसठ का अस्तित्व सरकार ने समाप्त कर दिया है। वित्तमंत्री सीतारमण जी का यह ऐतिहासिक बजट कहलायेगा।
पूरी तरह से ग्रोथ ओरिएंटेड बजट उन्होंने पेश किया है जो देश की अर्थव्यवस्था को तेज़ी के साथ आगे ले जाने का काम करेगा।
नए इनकम टैक्स एक्ट दो हजार पच्चीस के प्रावधान काफ़ी सरल भाषा में लिखे गए है जो की एक आम आदमी को भी आसानी से समझ में आ जाने चाहिए।
टैक्स स्लैब में कोई भी परिवर्तन नहीं किया गया है जिसका मतलब हुवा कि अगले वितीय वर्ष दो हजार पच्चीस छ्ब्बीस में जिसकी भी इनकम बारह लाख रुपए तक की होगी उसे एक रुपया भी इनकम टैक्स नहीं भरना पड़ेगा। सैलरी वालो की आमदनी अगर पौने तेरह लाख तक की रहती है तो भी उनको कोई भी आयकर नहीं लगेगी।
इस वर्ष वित्तीय घाटा चार दशमलव चार प्रतिशत का अनुमानित है और अगले वर्ष का वित्तीय घाटा चार दशमलव तीन प्रतिशत रखा है वित्त मंत्री जी ने जिसे वो बाज़ार से क़र्ज़ ले कर पूरा करेंगी।
बारह लाख रुपए के कैपिटल निवेश की घोषणा निश्चित ही स्वागत योग्य है।इससे रोज़गार के अवसर बढ़ेंगे और इकोनॉमी को ग्रोथ का ज़बरदस्त बूस्ट मिलेगा।
दिल्ली से सिलीगुड़ी हाई स्पीड रेलवे कॉरिडोर बनने से वाराणसी को बहुत फ़ायदा होना लाज़मी है ।। रविन्द्र गुप्ता
20260201223111585700416.mp4
