फास्ट न्यूज इंडिया यूपी प्रतापगढ़। जनपद में साइबर अपराध के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत साइबर पुलिस प्रतापगढ़ को उल्लेखनीय सफलता प्राप्त हुई है। पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ दीपक भूकर के कुशल निर्देशन तथा नोडल अधिकारी साइबर अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी शैलेन्द्र लाल एवं सहायक नोडल अधिकारी साइबर सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर प्रशान्त राज के निकट पर्यवेक्षण में जनपदीय साइबर सेल एवं साइबर क्राइम थाना प्रतापगढ़ की टीम ने साइबर ठगी के 22 मामलों में पीड़ितों की कुल ₹9,32,938/- की धनराशि उनके खातों में वापस कराई है। यह कार्रवाई एनसीआरपी पोर्टल तथा पीड़ितों द्वारा दिए गए प्रार्थना पत्रों की गहन जांच के उपरांत की गई। जांच के दौरान यह पाया गया कि ठगी यूपीआई, इंटरनेट बैंकिंग, क्रेडिट कार्ड फ्रॉड एवं अन्य ऑनलाइन माध्यमों से की गई थी। साइबर सेल टीम द्वारा त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए धनराशि को रिकवर कर पीड़ितों को राहत प्रदान की गई। धनराशि वापस मिलने पर सभी पीड़ितों ने जनपदीय पुलिस अधिकारियों, साइबर सेल एवं साइबर क्राइम थाना प्रतापगढ़ की टीम के प्रति आभार व्यक्त किया।विवरण इस प्रकार है—कुल शिकायतें: 22 कुल वापस कराई गई राशि: ₹9,32,938/- ठगी के तरीके: यूपीआई, इंटरनेट बैंकिंग, क्रेडिट कार्ड फ्रॉड एवं अन्य साइबर पुलिस प्रतापगढ़ ने आमजन से अपील की है कि ऑनलाइन लेनदेन के दौरान पूर्ण सतर्कता बरतें। किसी भी अनजान कॉल, लिंक, ओटीपी, पिन, क्यूआर कोड अथवा स्क्रीन शेयर के अनुरोध से बचें। साइबर ठगी की किसी भी घटना की स्थिति में तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर संपर्क करें अथवा www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर सतर्क रहें — एक सही निर्णय आपको बड़ी ठगी से बचा सकता है। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049
