मारपीट में घायल व्यक्ति की मौत के बाद मुख्य अभियुक्त गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई
थाना कासिमपुर क्षेत्र में मारपीट की एक गंभीर घटना में घायल व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत हो जाने के बाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, 19 जनवरी 2026 को ग्राम बेहसार निवासी श्यामसुन्दर पुत्र स्वर्गीय लक्ष्मन ने थाना कासिमपुर में तहरीर दी थी। तहरीर में आरोप लगाया गया था कि गांव के ही अजीत उर्फ पुन्नी तथा एक अन्य व्यक्ति ने उनके साथ बेरहमी से मारपीट की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद उनका उपचार चल रहा था, इसी दौरान उनकी मृत्यु हो गई।
मामले में पहले पुलिस द्वारा भारतीय न्याय संहिता की धारा 115(2), 352, 351(3) एवं 309(4) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। पीड़ित की मृत्यु के बाद विवेचना के दौरान प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने धारा 105 गैर-इरादतन हत्या की बढ़ोतरी की तथा धारा 309(4) को हटाया गया।
आज 01 फरवरी 2026 को थाना कासिमपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य अभियुक्त अजीत उर्फ पुन्नी पुत्र जयपाल उर्फ विजयपाल, निवासी ग्राम बेहसार, थाना कासिमपुर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि अभियुक्त के विरुद्ध विधिक कार्यवाही पूर्ण कर उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। मामले में आगे की कार्रवाई प्रचलित है। रिपोट - विनीत कुमार गुप्ता 151186961
