फ़ास्ट न्यूज इंडिया यूपी जहांगीराबाद में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को बिजली बिल एडवांस में जमा करने पर प्रतिमाह दो प्रतिशत छूट का लाभ दिया जा रहा है। इसी योजना को लेकर जहांगीराबाद टाउन में सौरभ मिश्रा द्वारा जागरूकता अभियान चलाया गया, जिसमें उपभोक्ताओं को योजना की शर्तों और लाभों की विस्तार से जानकारी दी गई।
अभियान से प्रेरित होकर मोहल्ला गायत्री नगर निवासी योगेश वशिष्ठ ने फरवरी माह के संभावित बिजली बिल का अग्रिम भुगतान कर योजना के पहले लाभार्थी बनने का सौभाग्य प्राप्त किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि एडवांस भुगतान से न केवल छूट का लाभ मिल रहा है, बल्कि बिल भुगतान की प्रक्रिया भी आसान हुई है।
बिजली विभाग के अधिकारियों ने बताया कि स्मार्ट मीटर उपभोक्ता आगामी तीन दिनों के भीतर फरवरी माह का संभावित बिजली बिल एडवांस में जमा कर प्रतिमाह दो प्रतिशत छूट का लाभ उठा सकते हैं। विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे समय रहते बिल जमा कर इस योजना का अधिक से अधिक लाभ लें। रिपोर्ट - सुनील कुमार151044750
