EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

बारिश के बाद शीतल हवाओं ने कराया सर्दी का एहसास
  • 151110069 - SANJAY SINGH 33 54
    01 Feb 2026 18:52 PM



फ़ास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी कासगंज। फरवरी माह की शुरूआत में मौसम के मिजाज ने शनिवार की रात को फिर करवट बदल ली। कस्बा सहित आसपास के ग्रामीण अंचलों में बिगड़े मौसम के मिजाज के बाद शनिवार की रात को अचानक तेज हवा के साथ बेमौसम तेज बारिश से खेतों में खड़ी सरसों, आलू, तंबाकू, टमाटर की फसल को नुकसान की आशंका है। रविवार को भी प्रातःकाल से ही आसमान में बादल छाए रहे। और तेज हवाओं के साथ सुबह बारिश हुई। जिससे जनजीवन अस्त व्यस्त रहा। झमाझम बारिश ने एक बार फिर ठंड का अहसास कराया। दोपहर में निकली धूप से लोगों के चेहरे खिल गए। बारिश से किसान एवं पशुपालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई। ऐसे में अधिकांश खेतों में पकी और कटी हुई पड़ी सरसों की फसल को नुकसान है। वहीं किसान खेतों में आलू की खुदाई कर रहे है। बारिश के साथ ही तेज बर्फीली हवाओं ने जनमानस की मुश्किलों को और बढ़ा दिया। शादी समारोह के आयोजनों में परेशानी हुई। गेस्ट हाउस में खुले आसमान के नीचे दावत आदि के इंतजाम में बड़ी परेशानी उठानी पड़ी। बारिश होने से रविवार को मौसम का मिजाज और भी तल्ख हो गया। शीतल हवाओं की रफ्तार बढ़ने से लोगों की कंपकंपी छूटती रही। दिन भर ठंडी हवाएं चलती रही। जिससे पारा लुढ़क गया और लोग कंपकंपाते नजर आए। मुख्य मार्गों, बाजारों से लेकर गली मोहल्लों में जलभराव और दलदल की समस्याओं से लोग जूझते रहे। राहगीरों और दोपहिया वाहन सवारों का बुराहाल बना रहा। रिपोर्ट संजय सिंह 151110069

 



Subscriber

188449

No. of Visitors

FastMail

VARANASI - यूजीसी को लेकर विरोध प्रदर्शन शुरू, काशी में छात्रों और विभिन्न संगठनों ने दी चेतावनी     Sonbhadra - यूजीसी की नीतियों के खिलाफ सवर्ण आर्मी का प्रदर्शन, ज्ञापन सौंपकर जताया विरोध     बुलंदशहर - डिलीवरी के दौरान नवजात की गर्दन हुई धड़ से अलग, मां के गर्भाशय में ही रह गया गला     BALLIA - सरस्वती पूजा में शामिल होने के लिए निकला था युवक, पेड़ से लटकता मिला शव     VARANASI - नेपाल भागने की फिराक में था विकास सिंह नरवे