EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

ग्रामीण विकास को नई रफ्तार, बैराज–तालाब व विद्युत डीपी की सौगात
  • 151172231 - PAYAL BAGHEL 0 0
    01 Feb 2026 18:32 PM



फास्ट न्यूज इंडिया आलीराजपुर। केंद्र एवं राज्य की डबल इंजन वाली भाजपा सरकार ग्रामीण क्षेत्रों के सर्वांगीण विकास के लिए पूरी तरह वचनबद्ध है और “सबका साथ, सबका विकास” के संकल्प के साथ निरंतर कार्य कर रही है। सरकार की प्राथमिकता गांवों तक मूलभूत सुविधाएं पहुंचाना है, ताकि हर नागरिक विकास की मुख्यधारा से जुड़ सके। यह बात कैबिनेट मंत्री श्री नागरसिंह चौहान ने ग्रामीण क्षेत्र के प्रवास के दौरान विकास कार्यों के लोकार्पण अवसर पर उपस्थित ग्रामवासियों को संबोधित करते हुए कही। विधायक प्रतिनिधि श्री गोविंदा गुप्ता ने बताया कि कैबिनेट मंत्री श्री नागरसिंह चौहान द्वारा सिंचाई, जलसंग्रहण एवं विद्युत आपूर्ति से जुड़े महत्वपूर्ण कार्यों का लोकार्पण कर क्षेत्र के सर्वांगीण विकास को नई दिशा दी गई। सर्वप्रथम ग्राम वेगलगांव में वेगलगांव बैराज का लोकार्पण किया गया, जिसकी लागत 3 करोड़ 11 लाख 82 हजार रुपये है। इसके पश्चात मंत्री श्री चौहान ग्राम अचपई पहुंचे, जहां उन्होंने अचपई तालाब का लोकार्पण किया, जिसकी लागत 3 करोड़ 87 लाख 32 हजार रुपये है। इन दोनों जल संरचनाओं के निर्माण से क्षेत्र में जल उपलब्धता बढ़ेगी, सिंचाई व्यवस्था सुदृढ़ होगी तथा किसानों को खेती के लिए पर्याप्त पानी मिलेगा। इससे फसल उत्पादन में वृद्धि होगी और किसानों की आय बढ़ने की प्रबल संभावना है। इसके साथ ही मंत्री श्री चौहान ने ग्राम चिखली के उचला फलिया एवं झरी फलिया में स्थापित दो विद्युत डीपी का भी लोकार्पण किया। विद्युत डीपी स्थापित होने से ग्रामीणों को लंबे समय से चली आ रही कम वोल्टेज एवं अनियमित विद्युत आपूर्ति की समस्याओं से राहत मिलेगी, जिससे घरेलू उपयोग के साथ-साथ कृषि कार्य भी सुचारू रूप से हो सकेंगे कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री श्री नागरसिंह चौहान ने कहा कि भाजपा सरकार किसान कल्याण एवं गरीब हितैषी सरकार है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में सरकार गरीब, किसान, महिला और युवाओं के कल्याण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। सरकार का लक्ष्य केवल योजनाएं बनाना नहीं, बल्कि उनका लाभ अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंचाना है उन्होंने क्षेत्र को विकास की नई सौगातें मिलने पर ग्रामीणजनों को बधाई दी और विश्वास दिलाया कि आने वाले समय में भी विकास की यह श्रृंखला निरंतर जारी रहेगी। आत्मनिर्भर एवं विकसित ग्राम की परिकल्पना पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि जल, बिजली और सड़क जैसे मूलभूत संसाधनों को सशक्त बनाकर ही गांवों को समृद्ध बनाया जा सकता है। कार्यक्रम में जनपद उपाध्यक्ष श्री विक्रम भयड़िया, मंडल अध्यक्ष श्री गोविंद आवासीय, श्री नरीन मोरी सहित अनेक सरपंच, पंच, जनप्रतिनिधि, अधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। पायल बघेल 151172231



Subscriber

188449

No. of Visitors

FastMail

VARANASI - यूजीसी को लेकर विरोध प्रदर्शन शुरू, काशी में छात्रों और विभिन्न संगठनों ने दी चेतावनी     Sonbhadra - यूजीसी की नीतियों के खिलाफ सवर्ण आर्मी का प्रदर्शन, ज्ञापन सौंपकर जताया विरोध     बुलंदशहर - डिलीवरी के दौरान नवजात की गर्दन हुई धड़ से अलग, मां के गर्भाशय में ही रह गया गला     BALLIA - सरस्वती पूजा में शामिल होने के लिए निकला था युवक, पेड़ से लटकता मिला शव     VARANASI - नेपाल भागने की फिराक में था विकास सिंह नरवे