यूपी मऊ l देव सेवा समिति द्वारा संचालित देवाश्रम के जनपद शाखा मऊ द्वारा पूर्वाह्न में एक अज्ञात हिन्दू स्त्री के शव का अन्तिम संस्कार किया गया l इसकी जानकारी देवाश्रम के मिडिया सलाहकार मऊ नमो नारायण सिंह द्वारा दी गई।
बताया गया कि थाना कोतवाली नगर मऊ पुलिस द्वारा पी.एम. न. 32/2026 के तहत दिनांक 31 जनवरी 2026 को पूर्वाह्न 10बजे देवाश्रम को अन्तिम संस्कार हेतु प्राप्त कराये गए एक अज्ञात हिन्दू स्त्री शव की लावारिस शव यात्रा जय शिव जय शव व राम नाम सत्य है के उद्घोष के
साथ देवाश्रम के अंतिम संस्कार दल मऊ महामंत्री नारद के नेतृत्व में लाश घर मऊ से प्रारम्भ होकर सर्वेशवरी मुक्ति धाम ढेकुलिया घाट श्मशान मऊ पहुंची जहाँ पूर्वाह्न 11 बजे शव को देवाश्रम के प्रबन्ध निदेशक पी एन सिंह द्वारा पूरे विधि विधान से मुखाग्नि दी गई।
अन्तिम संस्कार का सम्पूर्ण खर्च माँ सरस्वती सेवा सदन हॉस्पिटल के चेयरमैन, पूर्व ब्लॉक प्रमुख मरदह गाज़ीपुर एवं देवाश्रम के मण्डलीय सलाहकार मंडल आजमगढ़ विजय सिंह यादव द्वारा अपनी माता स्मृतिशेष सरस्वती देवी की स्मृति में सहर्ष वहन किया गया।
उपरोक्त लावारिस शव यात्रा में पी एन सिंह, रामनाथ राम नारद मालक यादव, श्रीनाथ, दयाराम यादव, शैलेन्द्र रावत,
मो. इब्राहिम, गुड्डू मद्धेशिया, अभिषेक, राजेश चन्द सहित अंतिम संस्कार दल बलिया के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनिल प्रताप, नारायण सिंह उर्फ़ भगत सिंह व जिला मंत्री भरत व सम्मिलित रहे।
उक्त शव का अस्थि कलश देवाश्रम के पास संरक्षित रहेगा जो ज्ञात होने पर उनके परिजनों को निःशुल्क सौंप दिया जायेगा। रिपोट - परमात्मा नन्द सिंह 151173894
