यूपी हापुड़ हापुड़ जनपद के पिलखुवा थाना क्षेत्र में एक व्यापारी के साथ घटित सड़क की घटना को लेकर पुलिस प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जांच शुरू कर दी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और सभी पहलुओं से मामले की जांच प्रारंभ की गई।
घटना की गंभीरता को देखते हुए बदमाशों की तलाश के लिए 8 विशेष पुलिस टीमों का गठन किया गया है। साथ ही क्षेत्र में नाकाबंदी बढ़ाने के आदेश जारी किए गए हैं, ताकि आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित की जा सके।
मामले को उच्च स्तर पर लेते हुए मेरठ जोन के डीआईजी एवं एडीजी भी घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया, जिससे स्पष्ट है कि पुलिस प्रशासन इस घटना को लेकर पूरी तरह गंभीर है।
इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) हापुड़, श्री विनीत भटनागर ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आधिकारिक वक्तव्य जारी किया। उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा सभी संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल जांच प्रक्रिया लगातार जारी है।
पुलिस प्रशासन ने आमजन से सहयोग बनाए रखने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को देने की अपील की है। देखे हापुड़ से जाबिर अली की रिपोट 151044786
2026020108192559878413.mp4
