EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

संत तिवारी की माता स्व. आशा तिवारी की प्रथम पुण्य स्मृति पर विशाल कंबल वितरण
Link
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 33 43
    01 Feb 2026 08:31 AM



पुण्य स्मृति बनी जनसेवा का संकल्प, सचौली गांव में सैकड़ों जरूरतमंदों को कंबल वितरण

सेवा और संवेदना से जीवित रहती है पुण्यात्माओं की स्मृति — सीडीओ दिव्या मिश्रा

भाजपा नेता संत तिवारी की माता की प्रथम पुण्यतिथि पर जनसेवा का भव्य आयोजन

मां की याद में सेवा का संदेश, कंबल वितरण में दिखी श्रद्धा और संवेदना

यूपी प्रतापगढ़। सचौली गांव में भाजपा नेता संत तिवारी की माता स्वर्गीय आशा तिवारी की प्रथम पुण्य स्मृति के अवसर पर एक भव्य कंबल वितरण एवं सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जनसेवा को सर्वोच्च मानते हुए सैकड़ों जरूरतमंदों को कंबल वितरित कर पुण्यात्मा को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की गई।कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित मुख्य विकास अधिकारी दिव्या मिश्रा ने कहा कि “सेवा और संवेदना ही किसी पुण्यात्मा की स्मृति को जीवंत रखने का सबसे श्रेष्ठ माध्यम है।” उन्होंने इस प्रकार के सामाजिक आयोजनों को समाज के लिए प्रेरणादायी बताया। कार्यक्रम में पूर्व कैबिनेट मंत्री नकुल दुबे, पूर्व मंत्री इंदु प्रकाश, राम प्रसाद एसडीएम फैजाबाद, भाजपा जिला अध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव, पूर्व जिला अध्यक्ष हरि ओम मिश्रा, पूर्व मंत्री शिवाकांत ओझा, मनोज तिवारी, विजय द्विवेदी, संतोष मिश्रा, भाजपा नेता आशुतोष त्रिपाठी, अवनीश पांडे, बृजेश मिश्रा, पंकज वर्मा, अवधेश मिश्रा, दिवेश तिवारी, महेश तिवारी, राजेश मिश्रा, दिनेश तिवारी अन्य जनप्रतिनिधि व सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। अतिथियों ने स्वर्गीय आशा तिवारी के सरल, सेवा-भावी एवं धार्मिक व्यक्तित्व को स्मरण करते हुए कहा कि उनका जीवन समाज के लिए प्रेरणा रहा है। कार्यक्रम के आयोजक संत तिवारी ने आए हुए अतिथियों एवं ग्रामीणों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भविष्य में भी जनसेवा के ऐसे कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम के अंत में शांति पाठ कर पुण्यात्मा की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। आयोजन में बड़ी संख्या में ग्रामीणों की सहभागिता रही, जिससे पूरा वातावरण श्रद्धा, सेवा और संवेदना से ओतप्रोत नजर आया। देखें प्रतापगढ़ से विशाल रावत की ख़ास रिपोर्ट 

बाइट, भाजपा नेता संत प्रसाद तिवारी

20260201082636357680058.mp4

20260201082645014774563.mp4

20260201082702634521417.mp4

20260201082732497642604.mp4

20260201082738997465167.mp4

20260201082745044583773.mp4

20260201082753649526415.mp4

20260201082807436184007.mp4

20260201082815983366288.mp4

20260201082829061500647.mp4

20260201082847832276374.mp4

20260201082900358822751.mp4

20260201082911387787281.mp4

20260201082938618580268.mp4



Subscriber

188445

No. of Visitors

FastMail

VARANASI - यूजीसी को लेकर विरोध प्रदर्शन शुरू, काशी में छात्रों और विभिन्न संगठनों ने दी चेतावनी     Sonbhadra - यूजीसी की नीतियों के खिलाफ सवर्ण आर्मी का प्रदर्शन, ज्ञापन सौंपकर जताया विरोध     बुलंदशहर - डिलीवरी के दौरान नवजात की गर्दन हुई धड़ से अलग, मां के गर्भाशय में ही रह गया गला     BALLIA - सरस्वती पूजा में शामिल होने के लिए निकला था युवक, पेड़ से लटकता मिला शव     VARANASI - नेपाल भागने की फिराक में था विकास सिंह नरवे