उत्तर प्रदेश प्रयागराज से बड़ी खबर. यूपी प्रयागराज । इस वक्त की बड़ी खबर आपको बता दें प्रयागराज जनपद के प्रतापपुर वार्ड नंबर 2 से, जहां भावी जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी सरिता सिंह पत्नी हवलदार सिंह के समर्थन में एक जनसभा का आयोजन किया गया।
इस जनसभा में मुख्य वक्ता के रूप में मौजूद रहे रमेश चंद्र पासी, जिन्होंने हवलदार सिंह गहरवार के व्यक्तित्व और सामाजिक कार्यों की खुलकर सराहना की।
रमेश चंद्र पासी ने अपने संबोधन में कहा कि हवलदार सिंह गहरवार किसी रईस या राजा-खानदान से नहीं, बल्कि एक साधारण हरवाहा किसान परिवार से आते हैं। इसके बावजूद उन्होंने बीते बीस वर्षों से लगातार गरीबों, दबे-कुचले और वंचित वर्ग के लोगों के लिए काम किया है।
उन्होंने हवलदार सिंह गहरवार को “गरीबों का मसीहा” बताते हुए कहा कि इनके नेतृत्व में ही गरीबों का वास्तविक विकास संभव है। यही वजह है कि वे और उनका पूरा समूह मजबूती से हवलदार सिंह गहरवार और उनकी पत्नी सरिता सिंह के साथ खड़ा है।
वक्ता ने यह भी दावा किया कि जिला पंचायत चुनाव में हवलदार सिंह गहरवार के मुकाबले कोई दूसरा प्रत्याशी टिक नहीं सकता।
अंत में रमेश चंद्र पासी ने कहा कि हवलदार सिंह गहरवार हमेशा गरीबों और शोषितों के साथ खड़े रहे हैं और आगे भी रहेंगे। देखे प्रयागराज से प्रदीप मिश्रा की रिपोट

20260131212813609151233.mp4
20260131213009037302444.mp4
20260131213240366102215.mp4
20260131213411795135761.mp4
20260131213456173671333.mp4