स्व. आशा तिवारी की प्रथम पुण्यतिथि पर सचौली गांव में सेवा कार्यक्रम, जरूरतमंदों को बांटे कंबल
मां की पुण्य स्मृति में संत तिवारी ने किया जनसेवा कार्यक्रम, उमड़ा जनसैलाब
जनसेवा से पुण्य स्मृति को जीवंत रखने का संदेश: सीडीओ दिव्या मिश्रा
कंबल वितरण कार्यक्रम में शामिल हुईं सीडीओ दिव्या मिश्रा, सेवा कार्यों की सराहना
फास्ट न्यूज इंडिया यूपी प्रतापगढ़। दिलीपपुर क्षेत्र के सचौली गांव में भाजपा नेता संत तिवारी की माता स्वर्गीय आशा तिवारी की प्रथम पुण्य स्मृति के अवसर पर एक भव्य कंबल वितरण एवं सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जनसेवा को सर्वोच्च मानते हुए सैकड़ों जरूरतमंदों को कंबल वितरित कर पुण्यात्मा को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित मुख्य विकास अधिकारी दिव्या मिश्रा ने कहा कि “सेवा और संवेदना ही किसी पुण्यात्मा की स्मृति को जीवंत रखने का सबसे श्रेष्ठ माध्यम है।” उन्होंने इस प्रकार के सामाजिक आयोजनों को समाज के लिए प्रेरणादायी बताया। कार्यक्रम में पूर्व कैबिनेट मंत्री नकुल दुबे, पूर्व मंत्री इंदु प्रकाश, भाजपा जिला अध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव, पूर्व जिला अध्यक्ष हरि ओम मिश्रा, पूर्व मंत्री शिवाकांत ओझा, मनोज तिवारी, विजय द्विवेदी, संतोष मिश्रा, आशुतोष त्रिपाठी, अवनीश पांडे, बृजेश मिश्रा, पंकज वर्मा, अवधेश मिश्रा, दिवेश तिवारी, महेश तिवारी, राजेश मिश्रा, दिनेश तिवारी, जनसत्ता पार्टी सहित अन्य जनप्रतिनिधि व सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। अतिथियों ने स्वर्गीय आशा तिवारी के सरल, सेवा-भावी एवं धार्मिक व्यक्तित्व को स्मरण करते हुए कहा कि उनका जीवन समाज के लिए प्रेरणा रहा है। कार्यक्रम के आयोजक संत तिवारी ने आए हुए अतिथियों एवं ग्रामीणों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भविष्य में भी जनसेवा के ऐसे कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम के अंत में शांति पाठ कर पुण्यात्मा की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। आयोजन में बड़ी संख्या में ग्रामीणों की सहभागिता रही, जिससे पूरा वातावरण श्रद्धा, सेवा और संवेदना से ओतप्रोत नजर आया। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049
