बिहार के गया जिले के टेकारी में मोदी सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन देखने को मिला।
इस दौरान टेकारी के भावी जिला परिषद सदस्य और चर्चित स्थानीय नेता श्री पिंक राज ने मोदी सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि सवर्ण समाज के सभी विधायक और सांसदों को सामूहिक रूप से इस्तीफा दे देना चाहिए।
श्री राज ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहले देश को हिंदू-मुस्लिम के नाम पर बांटते रहे और अब हिंदुओं को सवर्ण-असवर्ण के नाम पर विभाजित करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मोदी जी को देश की जनता से माफी मांगनी चाहिए, अन्यथा सवर्ण समाज एकजुट है और रामभक्त है, जिसे कोई चाहकर भी अलग नहीं कर सकता।
अपने संबोधन में श्री पिंक राज ने सवर्ण समाज के समर्थकों को ‘जय हिंद’ कहा और बधाई देते हुए “देश बचाओ, मोदी भगाओ” का नारा भी बुलंद किया। उन्होंने अपने क्षेत्र की जनता से अपील की कि मोदी सरकार की सवर्ण समाज को बांटने की कथित साजिश को नाकाम किया जाए। देखे टेकारी से अजय सिंह की रिपोट

20260131195304782828380.mp4
20260131195405407861221.mp4
2026013119550157638557.mp4
20260131195642285213378.mp4