फास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी वाराणसी।चौबेपुर थाना क्षेत्र के अजाव गांव में दूरसंचार विभाग के डायरेक्टर राकेश उपाध्याय की माता स्वर्गीय लीलावती देवी की तेरहवीं संस्कार कार्यक्रम में क्षेत्र के कई गणमान्य लोग शामिल हुए। इस दौरान विधायक सुशील सिंह, विधायक बृजेश सिंह एवं अजय सामाजिक सेवा समिति के अध्यक्ष अजय सिंह अपने कार्यकर्ताओं के साथ कार्यक्रम में पहुंचे।
सभी ने शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। नेताओं एवं समाजसेवियों ने परिजनों को इस दुख की घड़ी में हर संभव सहयोग और संबल देने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में क्षेत्र के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।लईक आफताब चौबेपुर फास्ट न्यूज़ इंडिया151166686
