EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

डॉ. सोनेलाल पटेल स्वशासी मेडिकल कॉलेज में CBME आधारित बायोकेमिस्ट्री लॉग बुक का हुआ विमोचन, KGMU की सह आचार्य डॉ. सिद्धू का शैक्षणिक व्याख्यान
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 43 65
    31 Jan 2026 19:25 PM



फास्ट न्यूज इंडिया यूपी प्रतापगढ़। डॉ. सोनेलाल पटेल स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, प्रतापगढ़ में मेडिकल शिक्षा को नई दिशा देने वाला एक महत्वपूर्ण शैक्षणिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर मेडिकल एजुकेशन CBME (Competency Based Medical Education) आधारित बायोकेमिस्ट्री लॉग बुक का विधिवत विमोचन किया गया। कार्यक्रम में केजीएमयू, लखनऊ के फार्माकोलॉजी विभाग की सह आचार्य डॉ. सिद्धू मैडम ने मेडिकल विद्यार्थियों के लिए CBME प्रणाली की उपयोगिता, गुणवत्ता आधारित शिक्षा और व्यवहारिक प्रशिक्षण पर प्रभावशाली व्याख्यान दिया, जिसे संकाय सदस्यों ने सराहा। इस कार्यक्रम का सफल आयोजन मेडिकल बायोकेमिस्ट्री विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. मोना सक्सेना के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त संकाय सदस्य एवं स्टाफ की सक्रिय सहभागिता रही।महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राजेश चतुर्वेदी ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे शैक्षणिक आयोजन मेडिकल कॉलेज में शिक्षा की गुणवत्ता को और अधिक सुदृढ़ करेंगे। उन्होंने आयोजन में सहयोग करने वाले सभी संकाय सदस्यों एवं कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त किया। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049



Subscriber

188449

No. of Visitors

FastMail

VARANASI - यूजीसी को लेकर विरोध प्रदर्शन शुरू, काशी में छात्रों और विभिन्न संगठनों ने दी चेतावनी     Sonbhadra - यूजीसी की नीतियों के खिलाफ सवर्ण आर्मी का प्रदर्शन, ज्ञापन सौंपकर जताया विरोध     बुलंदशहर - डिलीवरी के दौरान नवजात की गर्दन हुई धड़ से अलग, मां के गर्भाशय में ही रह गया गला     BALLIA - सरस्वती पूजा में शामिल होने के लिए निकला था युवक, पेड़ से लटकता मिला शव     VARANASI - नेपाल भागने की फिराक में था विकास सिंह नरवे