फास्ट न्यूज़ इंडिया मध्य प्रदेश शिवपुरी पिछोर। थाना पिछोर पुलिस ने गुम/अपहृत नाबालिग बालक-बालिकाओं की दस्तयाबी अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए अपराध क्रमांक 11/2026 में अपहृत 15 वर्षीय नाबालिग बालिका को सकुशल दस्तयाब कर लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 10 जनवरी 2026 को फरियादी द्वारा थाना पिछोर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि दिनांक 8 जनवरी 2026 को उसकी 15 वर्षीय पुत्री घर से कपड़े सिलवाने जाने की बात कहकर निकली थी, लेकिन शाम तक वापस नहीं लौटी। परिजनों द्वारा आसपास तलाश करने के बाद भी बालिका का कोई पता नहीं चला। फरियादी ने अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला-फुसलाकर बालिका को भगा ले जाने की आशंका जताई थी। रिपोर्ट पर थाना पिछोर में धारा 137 बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
पुलिस अधीक्षक शिवपुरी अमन सिंह राठौड़ के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले एवं एसडीओपी पिछोर प्रशांत शर्मा के मार्गदर्शन में थाना पिछोर पुलिस द्वारा लगातार प्रयास किए गए। इसी क्रम में आज 31 जनवरी 2026 को अपहृत नाबालिग बालिका को अपराध क्रमांक 11/26 धारा 137(2) बीएनएस में दस्तयाब कर लिया गया। दस्तयाबी के बाद अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
इस सराहनीय कार्रवाई में निरीक्षक नीतू सिंह, उप निरीक्षक रामकिशोर जोशी, सहायक उप निरीक्षक अरविन्द सगर, महिला प्रधान आरक्षक 798 प्रभावती लोधी, आरक्षक 425 धर्मेंद्र सिंह, आरक्षक 637 कमल गुर्जर एवं आरक्षक 590 बचान सिंह तोमर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
रिपोर्टर राजू जाटव पिछोर
