EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

समस्त विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के मतदेय स्थलों पर आलेख्य निर्वाचक नामावली पढ़कर सुनायी गयी
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 43 64
    31 Jan 2026 18:59 PM



उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने एसआईआर अभियान के तहत मतदेय स्थलों का किया निरीक्षण

फ़ास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी प्रतापगढ़। अर्हता तिथि 01.01.2026 के आधार पर विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यकम के अन्तर्गत आयोग के निर्देशानुसार जनपद में अवस्थित समस्त विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों यथा 244-रामपुर खास, 245-बाबागंज (अ०जा०), 246-कुण्डा, 247-विश्वनाथगंज, 248-प्रतापगढ़, 249-पट्टी एवं 250-रानीगंज के समस्त मतदेय स्थलों पर आज दिनांक 31.01.2026 (शनिवार) को पूर्वान्ह 10ः30 बजे से सायं 04ः30 बजे तक बूथ लेवल अधिकारियों द्वारा दिनांक 06.01.2026 को प्रकाशित लेख्य निर्वाचक नामावली पर्याप्त संख्या में फार्म-6, 7, 8 एवं घोषणा-पत्र के साथ उपस्थित होकर सम्बन्धित मतदेय स्थलों पर उपस्थित सम्भ्रान्त व्यक्तियों, मतदाताओं एवं राजनैतिक दलों द्वारा नियुक्त किये गये बी०एल०ओ० के समक्ष आलेख्य निर्वाचक नामावली पढ़ कर सुनाई गयी। इसके अतिरिक्त अर्ह पात्र मतदाताओं से फार्म-6 भरवाये गये व जिन मतदाताओं के नाम, लिंग, आयु आदि प्रविष्टियों में त्रुटियों पायी गयी उनके फार्म-8, घोषणा-पत्र सहित भरकर जमा कराये गये तथा जिन मतदाताओं की फोटो काली, धुधली, साइज. में छोटी व ज्यादा पुरानी पायी गयी, उनकी नवीनतम फोटो सम्बन्धित मतदाता के माध्यम से प्राप्त कर बी०एल०ओ० ऐप से सही कराने का कार्य बूथ लेवल अधिकारियों द्वारा किया गया है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी आदित्य प्रजापति ने एसआईआर अभियान के तहत विभिन्न मतदेय स्थलों का निरीक्षण कर विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम की जानकारी प्राप्त कर सम्बन्धित बीएलओ, सुपरवाइजर आदि को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान उन्होने सभी स्थानीय लोगों से अपील करते हुये कहा कि जो भी नागरिक 18 साल के हो गए हैं वे सभी लोग फार्म 6 एवं घोषणा पत्र भरकर अपना नाम वोटर लिस्ट में शामिल कराए, यदि मतदाता सूची में किसी प्रकार का संशोधन है तो उसे आवश्यक करवा ले। जनपद के समस्त बी०एल०ओ०, बी०एल०ओ० सुपरवाइजर, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी अपने-अपने विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र के मतदेय स्थलों का भ्रमण करते हुए फील्ड में रहकर निरीक्षण करते हुए आयोग के निदेशानुसार अनुपालन सुनिश्चित कराया गया है। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049



Subscriber

188449

No. of Visitors

FastMail

VARANASI - यूजीसी को लेकर विरोध प्रदर्शन शुरू, काशी में छात्रों और विभिन्न संगठनों ने दी चेतावनी     Sonbhadra - यूजीसी की नीतियों के खिलाफ सवर्ण आर्मी का प्रदर्शन, ज्ञापन सौंपकर जताया विरोध     बुलंदशहर - डिलीवरी के दौरान नवजात की गर्दन हुई धड़ से अलग, मां के गर्भाशय में ही रह गया गला     BALLIA - सरस्वती पूजा में शामिल होने के लिए निकला था युवक, पेड़ से लटकता मिला शव     VARANASI - नेपाल भागने की फिराक में था विकास सिंह नरवे