EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

शादी से पहले युवती की ट्रेन से कटकर मौत, जांच में जुटी पुलिस
  • 151167985 - JASVEER MODANWAL 32 44
    31 Jan 2026 18:35 PM



फ़ास्ट न्यूज़ इंडिया

 यूपी, गोरखपुर, झंगहा गोरखपुर झंगहा थाना क्षेत्र के शिवपुर कुर्मियान टोला निवासी अंकिता चौधरी (24) पुत्री राजेश चौधरी की शनिवार दोपहर संदिग्ध हालात में मौत हो गई। युवती का शव मोतीराम अड्डा रेलवे लाइन पर धोबीघट्टा के सामने स्थित रेलवे पुल के पास मिला। अंकिता छह बहनों में सबसे बड़ी थी और उसकी शादी आगामी 20 अप्रैल को तय थी।
घटना शनिवार अपराह्न करीब तीन बजे की बताई जा रही है। सूचना मिलने पर पुलिस 112 मौके पर पहुंची। इसके बाद झंगहा थानाध्यक्ष अनुप सिंह और मोतीराम चौकी प्रभारी गोपी कुमार पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। रेलवे पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई की।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बीआरडी मेडिकल कॉलेज भेज दिया। शादी की तैयारियों के बीच हुई इस घटना से परिवार में मातम पसरा हुआ है।
फिलहाल युवती की मौत के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। पुलिस आत्महत्या, दुर्घटना सहित अन्य पहलुओं पर जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति साफ हो सकेगी।

सूत्रों के अनुसार, जिस युवक से अंकिता की शादी होने वाली थी, उससे वह बीते करीब एक सप्ताह से फोन पर बातचीत कर रही थी। यह भी बताया जा रहा है कि घटना वाले दिन लाल रंग की एक गाड़ी से दो लोग उसे लेकर आए थे और घटनास्थल से कुछ दूरी पर मौजूद थे।
ग्रामीणों का कहना है कि मौके पर युवती और एक युवक के बीच किसी बात को लेकर बहस भी हुई थी। इसके बाद युवती के रेलवे ट्रैक की ओर जाने और यह कदम उठाने की चर्चा है। हालांकि इन बिंदुओं की पुलिस ने आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। रिपोट - जसवीर मोदनवाल  151167985



Subscriber

188445

No. of Visitors

FastMail

VARANASI - यूजीसी को लेकर विरोध प्रदर्शन शुरू, काशी में छात्रों और विभिन्न संगठनों ने दी चेतावनी     Sonbhadra - यूजीसी की नीतियों के खिलाफ सवर्ण आर्मी का प्रदर्शन, ज्ञापन सौंपकर जताया विरोध     बुलंदशहर - डिलीवरी के दौरान नवजात की गर्दन हुई धड़ से अलग, मां के गर्भाशय में ही रह गया गला     BALLIA - सरस्वती पूजा में शामिल होने के लिए निकला था युवक, पेड़ से लटकता मिला शव     VARANASI - नेपाल भागने की फिराक में था विकास सिंह नरवे