EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

पुलिस ने अवैध अथियार सहित संदिग्ध को पकड़ा
  • 151044750 - SUNIL KUMAR 43 54
    31 Jan 2026 18:27 PM



फ़ास्ट न्यूज इंडिया यूपी बुलंदशहर जहांगीराबाद में अपराध और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत जहांगीराबाद पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने मुखबिर की सटीक सूचना पर घेराबंदी करते हुए नवीनगर के पास एक पुलिया से एक संदिग्ध व्यक्ति को अवैध हथियार और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार गुरुवार की रात्रि गांव रौण्डा पर पुलिस गस्त कर रही थी कि तभी पुलिस को मुखबिर के जरिए सूचना मिली कि गांव नवीनगर को जाने वाले रास्ते में पुलिया के समीप एक संदिग्ध व्यक्ति खड़ा है जिसके पास अवैध असहला है लगता है वह किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में खड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने सक्रियता दिखाई और मौके पर पहुँचकर घेराबंदी की। पुलिया पर जैकेट पहने खड़े व्यक्ति ने पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया, लेकिन मुस्तैद जवानों ने उसे मौके पर ही दबोच लिया। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से पुलिस ने एक तमंचा 315 बोर व एक जिंदा कारतूस बरामद किया। जिसके पश्चात पुलिस ने आरोपी को धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर हिरासत में ले लिया।

कोतवाली प्रभारी संजेश कुमार ने बताया की आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अक्सर ऐसे अभियानों के जरिए सन्देश देने की कोशिश करती है कि अवैध गतिविधियों और हथियारों के प्रदर्शन को कतई बर्दास्त नहीं किया जायेगा। रिपोर्ट - सुनील कुमार 151044750



Subscriber

188445

No. of Visitors

FastMail

VARANASI - यूजीसी को लेकर विरोध प्रदर्शन शुरू, काशी में छात्रों और विभिन्न संगठनों ने दी चेतावनी     Sonbhadra - यूजीसी की नीतियों के खिलाफ सवर्ण आर्मी का प्रदर्शन, ज्ञापन सौंपकर जताया विरोध     बुलंदशहर - डिलीवरी के दौरान नवजात की गर्दन हुई धड़ से अलग, मां के गर्भाशय में ही रह गया गला     BALLIA - सरस्वती पूजा में शामिल होने के लिए निकला था युवक, पेड़ से लटकता मिला शव     VARANASI - नेपाल भागने की फिराक में था विकास सिंह नरवे