कागारौल से बड़ी खबर…
कागारौल थाना पुलिस ने नकली शराब बनाने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
इस कार्रवाई में पुलिस ने भारी मात्रा में नकली शराब बरामद की है।
पुलिस के अनुसार जब्त की गई नकली शराब की अनुमानित कीमत करीब 10 लाख रुपये बताई जा रही है।
इस पूरी कार्रवाई का नेतृत्व थाना प्रभारी मोहित शर्मा ने किया, जिन्हें इस मामले में बड़ी सफलता हाथ लगी है।
पुलिस ने मौके से शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाले उपकरण भी जब्त किए हैं।
फिलहाल आरोपियों से पूछताछ जारी है और यह पता लगाया जा रहा है कि नकली शराब की सप्लाई किन-किन क्षेत्रों में की जा रही थी।
पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है। रिपोट - शाहरुख बेग 151188410
