EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

शहीदी दिवस के रूप में मनाई राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि
  • 151172499 - HARIOM UPADHYAY 0 0
    31 Jan 2026 14:16 PM



बयाना- शहर में कांग्रेस कमेटी द्वारा महात्मा गांधी की पुण्यतिथि शहीदी दिवस के रूप में मनाई गई। कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर दो मिनट का मौन रखा और भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में कहा गया कि महात्मा गांधी के बताए मार्ग पर चलकर ही समाज में शांति, भाईचारा एवं सामाजिक समरसता कायम की जा सकती है। कार्यक्रम में कहा गया कि महात्मा गांधी ने "अंग्रेजो भारत छोड़ो" का नारा देकर देश की आज़ादी की लड़ाई को नई दिशा दी थी। स्वतंत्रता संग्राम के दौरान लंबे समय तक जेल में रहते हुए भी अपने सिद्धांतों से कभी समझौता नहीं किया था। सत्य, अहिंसा और अदम्य इच्छाशक्ति के बल पर ही भारत को गुलामी से मुक्ति मिली थी। ताकत शारीरिक शक्ति से नहीं बल्कि मजबूत इच्छाशक्ति से आती है और अहिंसा ही सच्चा धर्म व जीवन का सही मार्ग है। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी के बताए हुए मार्ग पर चलने का संकल्प भी लिया। इस अवसर पर कांग्रेस जिला अधक्ष दिनेश सूपा, एडवोकेट धीरज चौधरी, मनोज पटेल, योगेश सहारिया सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



Subscriber

188588

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना