उत्तर प्रदेश प्रयागराज से बड़ी खबर
इस वक्त की बड़ी खबर प्रयागराज जनपद के हंडिया थाना क्षेत्र से सामने आ रही है, जहां बासूपुर गांव निवासी 34 वर्षीय युवक शमशाद अहमद का शव पुलिया के नीचे पानी में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है।
आपको बता दें कि मृतक के भाई इसरार अहमद ने थाना हंडिया में प्रार्थना पत्र देकर बताया है कि उनका छोटा भाई शमशाद अहमद पुत्र स्वर्गीय लाल मोहम्मद, दिनांक 29 जनवरी 2026 को दोपहर करीब 12 बजे घर से बिना बताए निकला था, जिसके बाद से वह लापता था।
आज दिनांक 30 जनवरी 2026 को ग्राम बेलहां सिंघामऊ के पास पुलिया के नीचे पानी में एक शव पड़े होने की सूचना मिली, जिस पर परिजन मौके पर पहुंचे और शव की पहचान शमशाद अहमद के रूप में की गई।
परिजनों के अनुसार, शमशाद पहले भी कई बार घर से बिना बताए चले जाते थे और नशे की लत से परेशान थे। उनका इलाज फाफामऊ सहित अन्य नशा मुक्ति केंद्रों में पिछले चार वर्षों से चल रहा था।
फिलहाल परिजनों ने पुलिस से शव का पोस्टमार्टम कराए जाने की मांग की है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है और मामले की जांच की जा रही है।
देखे प्रयागराज से प्रदीप मिश्रा की रिपोट

20260130192802817102431.mp4
20260130192834518522273.mp4
20260130192903525201413.mp4
20260130193010542547345.mp4