EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

फूलपुर में पति ने पत्नी की हत्या कर शव को बोरी में भरकर कुएं में फेंका
Link
  • 151045438 - PRADEEP MISHRA 32 43
    30 Jan 2026 18:54 PM



 उत्तर प्रदेश प्रयागराज से बड़ी खबर                                                                                                                                                                        

प्रयागराज के फूलपुर थाना क्षेत्र के बलिकरनपुर  गांव में  बृहस्पतिवार शाम कुछ लोग कुंए के बगल लकड़ी लेने गए तो लकड़ियाँ कुंए में फेंक दी गई थी । और वहीं लकड़ी निकालने पर कुंए में सफेद बोरी तैरती दिखी और बदबू आने पे मौके पर भीड़ लग गई जिसके बाद फूलपुर पुलिस को सूचना दी गई । फूलपुर पुलिस ने कुंए से बोरी निकाली तो उसमें से विवाहिता की लाश बरामद हुई । लाश बुरी तरीके से सड़ चुकी थी । पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है । मौके पर फूलपुर एसीपी विवेक यादव ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया और परिजनों से जानकारी ली। आपको बता दे कि फूलपुर थाना क्षेत्र के बलिकरनपुर गांव के रहने वाले रणविजय सिंह का गांव से थोड़ी दूर ट्यूबवेल है । करीब 10 साल से ट्यूबवेल बंद है । लोग उधर कभी कभार ही जाते हैं । बृहस्पतिवार को गांव के ही रहने वाले राकेश और राजेंद्र ट्यूबवेल के पास रखी लकड़ी लेने के लिए शाम को गए थे । कुछ दिनों पहले उन्होंने लकड़ियाँ काटकर कुंए के पास ही रखा था । जब वो वहाँ पहुंचे तो उनकी लकड़िया कुएँ में गिरी थी । लग्गी के सहारे जब उन्होंने लकड़ियाँ ऊपर निकाली तो नीचे कुँए में उन्हें एक बोरी तैरती दिखी। बोरी से तेज बदबू आ रही थी । दोनों ने इसकी सूचना आस-पास के लोगों को दी। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। ट्यूबवेल मालिक ने इसकी सूचना फूलपुर पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बोरे को कुंए से निकलवाया । बोरा खोलने महिला की लाश उसमें से बरामद हुई । लाश की पहचान बलिकरनपुर गांव की ही विवाहिता सीमा सरोज उम्र लगभग 35 साल के रूप में हुई । सीमा बीते 22 जनवरी से लापता थी। परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की तहरीर फूलपुर थाने में दी थी और उसकी तलाश कर थे ।

              देखे प्रयागराज से प्रदीप मिश्रा की रिपोट 

20260130185102963340443.mp4

20260130185113448451172.mp4

 

20260130185222531165502.mp4

20260130185228405341543.mp4

20260130185237092642758.mp4

20260130185242869761658.mp4



Subscriber

188483

No. of Visitors

FastMail

नई दिल्ली - AI कंटेंट पर सरकार सख्त: 3 घंटे में हटेगा डीपफेक वीडियो, नोटिफिकेशन जारी