EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

मरदह थाना क्षेत्र में दो दो दुर्घटना वाहन क्षतिग्रस्त...हुआ भारी नुकसान..
  • 151176333 - ARYAN SINGH 32 54
    30 Jan 2026 18:48 PM



गाज़ीपुर मरदह । वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन मार्ग पर मरदह थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाएं हुईं। इन हादसों में वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और लाखों रुपये का माल बर्बाद हो गया। हालांकि, दोनों घटनाओं में चालकों की जान बच गई।पहली घटना मरदह थाना क्षेत्र के डगरहा गांव के पास की है। वाराणसी से सीमेंट लादकर बोगना गांव जा रहा एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरे गड्ढे में पलट गया। ट्रक चालक मंगला प्रसाद (निवासी मिर्जापुर, थाना सैदपुर) ने बताया कि वह ट्रक को मोड़ने के लिए बैक कर रहा था, तभी संतुलन बिगड़ने से ट्रक गड्ढे में जा गिरी। हादसे में ट्रक का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और सीमेंट की बोरियां बिखर गईं।बाद में ट्रैक्टर की मदद से सीमेंट की बोरियां उतरवाई गईं और काफी मशक्कत के बाद ट्रक को गड्ढे से बाहर निकाला गया।दूसरी दुर्घटना मटेहु पुलिस चौकी के पास हुई। वाराणसी से मऊ की ओर पेंट लेकर जा रही एक तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर फोरलेन के डिवाइडर से टकरा गई और पलट गई।पिकअप पलटने से उसमें रखे पेंट के डिब्बे फट गए, जिससे हजारों रुपये का पेंट सड़क पर बहकर बर्बाद हो गया। स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए वाहन में फंसे चालक अंकित कुमार (निवासी राजातालाब, वाराणसी) को बाहर निकाला। अंकित को मामूली चोटें आई हैं।चालक के अनुसार, वाहन की तेज गति के कारण अचानक संतुलन खो गया। गनीमत रही कि जिस वक्त पिकअप पलटी, बगल से कोई दूसरा वाहन नहीं गुजर रहा था, जिससे कोई बड़ी जनहानि टल गई। रिपोर्ट -आर्यन सिंह  151176333 



Subscriber

188445

No. of Visitors

FastMail

VARANASI - यूजीसी को लेकर विरोध प्रदर्शन शुरू, काशी में छात्रों और विभिन्न संगठनों ने दी चेतावनी     Sonbhadra - यूजीसी की नीतियों के खिलाफ सवर्ण आर्मी का प्रदर्शन, ज्ञापन सौंपकर जताया विरोध     बुलंदशहर - डिलीवरी के दौरान नवजात की गर्दन हुई धड़ से अलग, मां के गर्भाशय में ही रह गया गला     BALLIA - सरस्वती पूजा में शामिल होने के लिए निकला था युवक, पेड़ से लटकता मिला शव     VARANASI - नेपाल भागने की फिराक में था विकास सिंह नरवे