यूपी मेंहदावल संत कबीर नगर ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन जिलाध्यक्ष सौरभ त्रिपाठी जी के दिशा निर्देश पर अधिशाषी अधिकारी धर्मसिंहवा के सूचना/अनुमति के बिना मीडिया का प्रवेश वर्जित का पोस्टर तहसील इकाई मेंहदावल द्वारा उपजिलाधिकारी संजीव कुमार को मौखिक रूप से ज्ञापन दिया गया। जिस पर उपजिलाधिकारी द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए ईओ धर्मसिंहवा को आदेशित कर उस बैनर को तत्काल हटवाया गया। इस दौरान ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन तहसील इकाई अध्यक्ष महबूब पठान, जिला संगठन मंत्री आलोक बर्नवाल, जिलामिडिया प्रभारी सुनील कुमार अग्रहरि, जिलाउपाध्यक्ष अतुल सिंह, प्रदीप वर्मा, अनूप अग्रहरि तहसील मीडिया प्रभारी करीम मेहदावली, अर्जुन सिंह समेत पत्रकार बंधु उपस्थित रहे। रिपोट - राज कुमार वर्मा

