फास्ट न्यूज इंडिया राजस्थान वजीरपुर उपखण्ड क्षेत्र के समीप गांव छोटी उदेई में छः दिवसीय दंगल उत्साह के साथ चल रहा है, जो आज तक चलेगा। इस दौरान विभिन्न परापरिक और धार्मिक आयोजन के माध्यम से श्रद्धालुओं को धार्मिक व पौराणिक कथाओं कीऔ प्रस्तुतियां दिखाई जा रही है। गुरूवार को सुड्ढा दंगल का आयोजन किया गया। शुक्रवार को धार्मिक ढांचा दंगल तथा शनिवार को कन्हैया दंगल होगा। इस आयोजन में क्षेत्र के कई गांवों की कीर्तन और दंगल पार्टीयां भाग ले रही है। दंगल में खानपुर हिग्नोटी और भजनपुरा की कीर्तन पार्टी सरमथुरा नादरी डेडान और काचरोदा की सुडृडा पार्टी विष्णु पीतलवास और राजू की ढांचा पार्टी तथा छोटी उदेई नहर खोहरा और ओलवाडा़ की कन्हैया पार्टीयां प्रस्तुतियां दे रही है। कलाकारों ने धार्मिक प्रसंगों और पौराणिक कथाओं का संजीव चित्रण किया जा रहा है। आयोजन छोटी उदेई के ग्रामीण करवा रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि ऐसे आयोजन से लोक संस्कृति और परम्पराओं को संजोने का अवसर मिलता है। आपसी समरसता भी मजबूत होती है।
अखिल कुमार गुरदैनिया 151173909
