खेरागढ़ (आगरा)। आगरा के खेरागढ़ स्थित अग्रवाल भवन में हिंदू विराट सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रसिद्ध कथा वाचक सुनील कौशल महाराज जी रहे।
सम्मेलन में धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की आकर्षक प्रस्तुतियां देखने को मिलीं। इस दौरान बालक-बालिकाओं द्वारा मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किए गए, वहीं सामाजिक संदेश पर आधारित नुक्कड़ नाटक का भी मंचन किया गया, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा।
कार्यक्रम का उद्देश्य हिंदू समाज को एकजुट करना, सांस्कृतिक मूल्यों को सुदृढ़ करना और नई पीढ़ी को संस्कारों से जोड़ना रहा। रिपोट - शाहरुख बेग 151188410
