फ़ास्ट न्यूज इंडिया यूपी बुलंदशहर जहाँगीराबाद में धनी सिंह मन्दिर स्थित परशुराम भवन शिव मंदिर के वार्षिकोत्सव के उपलक्ष में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा से पूर्व नगर में भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में श्रद्धालु महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर नगर का भ्रमण किया, जिससे वातावरण भक्तिमय हो उठा।
कथा का आयोजन धनी सिंह मन्दिर स्थित परशुराम भवन शिव मंदिर, में किया गया है। कथा के कथा व्यास एवं प्रवक्ता पं. युवराज नंदन जी महाराज हैं। कलश यात्रा में भजन-कीर्तन और जयघोष से नगर गूंज उठा।
इस धार्मिक आयोजन के मुख्य यजमान श्री मती बीना देवी परीक्षित के रूप में सुदेश भारद्वाज, अनीता भारद्वाज रहे,मुकेश शर्मा, पिंकी शर्मा, राकेश अत्री, ज्योति शर्मा, विक्की शर्मा,मोनिका शर्मा, श्रीराम शर्मा,महीपाल लोधी, डॉ. सूरजभान माहुर, सतीश शर्मा, गौरव अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल, मनोज ओझा पत्रकार, रोहित पहाड़ी, मोहित शर्मा (पूर्व सभासद), संजय सैनी (सभासद), अनुराग पंडित, सचिन गोस्वामी, रवि गोस्वामी, सचिन सैनी, अरविंद मीणा सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु भक्तजन शामिल हुए। आयोजक बीना शर्मा ने बताया कि यह कथा परशुराम भवन शिव मंदिर के वार्षिक उत्सव के उपलक्ष में आयोजित की गई है जिसका उद्देश्य समाज में धर्म, संस्कार और आध्यात्मिक चेतना का प्रसार करना है।
कलश यात्रा के समापन पर कथा स्थल पर विधिवत पूजन-अर्चन किया गया। श्रद्धालुओं ने कथा श्रवण कर पुण्य लाभ अर्जित किया। रिपोर्ट - सुनील कुमार 151044750
